लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस के पूर्व पार्षद के ठिकानों से IT ने 42 करोड़ रुपये किए जब्त, HD कुमारस्वामी ने किया तीखा हमला

By आकाश चौरसिया | Updated: October 15, 2023 15:28 IST

इनकम टैक्स ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें अब तक विभाग ने 42 करोड़ रुपए जब्त किए। यह रुपए आईटी अधिकारियों को पूर्व पार्षद के रिश्तेदारों के आवास से मिले हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइनकट टैक्स विभाग ने कांग्रेस के पू्र्व पार्षद के ठिकानों पर छापा माराइन्हीं ठिकानों से डिपार्टमेंट को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैअब विपक्षी एनडीए के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस से सवाल किया है

नई दिल्ली: इनकम टैक्स ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद से संबंधित 6 ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें अब तक विभाग ने 42 करोड़ रुपए जब्त कर लिए हैं। यह रुपए आईटी अधिकारियों को पूर्व पार्षद के रिश्तेदारों के आवास से मिले हैं। कांग्रेस नेता की कुंडली पिछले गुरुवार से इनकम टैक्स खंगाल रहा था।

अधिकारियों के अनुसार, इन रुपयों को बॉक्स में भरकर बेड के नीचे छुपाया गया। वहीं, बताते चले कि आईटी विभाग ने पूर्व पार्षद से जुड़े छह ठिकानों पर छापे मारे हैं। आईटी विभाग ने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी से भी जुड़ा रहा है। बताते चले कि अंबिकापति कर्नाटक में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के खिलाफ 40 फीसद कमीशन का आरोप मढ़ने वाले मुखर नेताओं में से एक थे। 

आईटी अधिकारियों की मानें तो वह पेशे से एक कॉन्ट्रैक्टर भी है। इसके साथ ही विभाग ने उनका नाम आर. अंबिकापति बताया। ये भी कहा कि कर्नाटक में कई ठेकेदार संघ का पदाधिकारी भी है।

आईटी विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो यह रेड बीते गुरुवार की रात को बेंगलुरु के आरटी नगर क्षेत्र में की गई और यह अब तक जारी है। कुछ दिन पहले ही दूसरे कांग्रेस नेता के ठिकानों पर भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की थी। 

अंबिकापति इससे पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं, तब पूर्व मंत्री मुनिरत्ना ने उनके ऊपर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज करवाया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। अब आईटी विभाग की छापेमारी पर पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस से सवाल करते हुए मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने कहा कि क्या यह रुपये आने वाले चुनावों के लिए इकट्ठा किए गए हैं और इन ठेकेदार के घर मिले रुपयों का असल मालिक कौन है? साथ ही उन्होंने सवाल किया कि यह किसके कंधे पर रखकर यह बंदूक चलाई गई है? उन्होंने आगे कहा किब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने हाल में कुछ ठेकेदारों को 650 करोड़ जारी किए थे।

इसी के बाद इतनी बड़ी मात्रा में रुपयों का मिलना तो यह बताता है कि यह वसूली चुनाव के लिए की जा रही है। यह कितना प्रतिशत है? इसके पीछे छिपे कौन लोग हैं? उन्होंने कहा, "ऐसा लग रहा है चुनाव के मद्देनजर ये 23 बॉक्स में रुपये पड़ोसी राज्य तेलंगाना भेजे जाने वाले थे।    

टॅग्स :कर्नाटकआयकरकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप