लाइव न्यूज़ :

गुजरात के हीरा कारोबारी पर इनकम टैक्स विभाग का 23 ठिकानों पर छापा, 1.95 करोड़ रुपये की नकदी एवं गहने बरामद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 25, 2021 14:23 IST

IT Raids On Gujarat Diamond Firm: 22 सितंबर को गुजरात के सूरत, नवसारी, मोरबी और वांकानेर (मोरबी) और महाराष्ट्र के मुंबई में समूह के 23 परिसरों में तलाशी शुरू की गई।

Open in App
ठळक मुद्दे1.95 करोड़ रुपये की नकदी एवं गहने बरामद किए गए।8900 कैरेट के हीरों का भंडार भी बरामद किया जिसकी कीमत 10.98 करोड़ रुपये है।189 करोड़ रुपये की खरीद और 1040 करोड़ रुपये की बिक्री की गई।

नई दिल्लीः केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि आयकर विभाग ने गुजरात के एक प्रमुख हीरा निर्माता और निर्यातक पर छापे में करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता लगाया है। इसमें बताया गया कि समूह के परिसर पर यह छापेमारी 22 एवं 23 सितंबर को शुरू की गई।

22 सितंबर को गुजरात के सूरत, नवसारी, मोरबी और वांकानेर (मोरबी) और महाराष्ट्र के मुंबई में समूह के 23 परिसरों में तलाशी शुरू की गई, जो टाइल निर्माण व्यवसाय में भी हैं। उन्होंने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई अब भी चल रही है।

सीबीडीटी ने एक वक्तव्य में दावा किया, ‘‘आंकड़ों के प्रारंभिक आकलन में पता चला कि समूह ने 518 करोड़ रुपये के छोटे और पॉलिश वाले हीरों की खरीद एवं बिक्री बिना हिसाब-किताब के की।’’ वक्तव्य में कहा गया कि छापेमारी के दौरान 1.95 करोड़ रुपये की नकदी एवं गहने बरामद किए गए, 8900 कैरेट के हीरों का भंडार भी बरामद किया जिसकी कीमत 10.98 करोड़ रुपये है।

इन बरामद वस्तुओं का कोई लेखा जोखा नहीं है। इसमें बताया गया, ‘‘बड़ी संख्या में समूह के लॉकरों को भी चिह्नित किया गया है।’’ वक्तव्य के अनुसार आंकड़ों से पता चला है कि पिछले दो साल में इस कंपनी के माध्यम से 189 करोड़ रुपये की खरीद और 1040 करोड़ रुपये की बिक्री की गई।’’

टॅग्स :आयकरगुजरातSuratआयकर विभागincome tax department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप