लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश सरकार का फैसला- राज्य में आने के लिए 13 अगस्त से कोविड नेगेटिव रिपोर्ट या टीके की दोनों डोज जरूरी

By भाषा | Updated: August 11, 2021 13:19 IST

हिमाचल प्रदेश ने मंगलवार देर रात आदेश जारी किया जिसमें राज्य में आने वाले लोगों के लिए अहम दिशा निर्देश हैं। ये निर्देश कोविड के खतरे को देखते हुए जारी किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश सरकार ने 13 अगस्त से राज्य में आने वालों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश हिमाचल आने के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी या रैपिड जांच रिपोर्ट 24 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए।

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 13 अगस्त से राज्य की यात्रा करने के इच्छुक सभी लोगों के लिए कोविड-19 की ‘नेगेटिव रिपोर्ट’ या टीके की दोनों खुराकें लेना अनिवार्य कर दिया है।

मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ने मंगलवार देर रात जारी आदेश में कहा, ‘‘13 अगस्त से राज्य की यात्रा करने के इच्छुक सभी लोगों के लिए कोविड-19 टीके का प्रमाणपत्र (दोनों खुराक) या कोविड-19 की जांच रिपोर्ट रखना अनिवार्य कर दिया गया है। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी या रैपिड जांच रिपोर्ट 24 घंटे से पहले की न हो।’’

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद दो पन्नों का आदेश जारी करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई है। यह देखा गया है कि राज्य में कोविड​​-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या और संक्रमण दर बढ़ रही है और स्थिति अभी चिंताजनक है।’’

इससे पहले छह अगस्त के आदेश में, राज्य सरकार ने नौ अगस्त से 17 अगस्त तक ‘श्रावण अष्टमी नवरात्र’ के दौरान राज्य में मंदिरों में जाने के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट या टीके की खुराक लेना अनिवार्य कर दिया था।

इसके अलावा, यह भी निर्णय लिया गया है कि 11 से 22 अगस्त तक आवासीय को छोड़कर सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी स्कूल आएंगे। शिक्षा विभाग कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में आवासीय विद्यालयों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करेगा।

आदेश में कहा गया, ‘‘सार्वजनिक परिवहन की बसों (राज्य/अनुबंध कैरिज) को अंतर-राज्यीय, अंतर-जिला और अंत:जिला आवाजाही के दौरान 50 प्रतिशत सीटों पर यात्रियों के साथ संचालित करने की अनुमति होगी।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशशिमलाकोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम