लाइव न्यूज़ :

सेंसर से लैस रोबोट से काम हो रहा है आसान,मरीजों को पहुंचायी जा रही है दवाई

By भाषा | Updated: April 20, 2020 20:25 IST

बुलंदशहर के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि हमने एक रोबोट तैनात किया है जिसे स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों ने तैयार किया है। यह रोबोट कचहरी के कोविड-19 नियंत्रण कक्ष में है।

Open in App
ठळक मुद्देरोबोट चल सकता है और एक से डेढ़ घंटे लगातार काम कर सकता है उसके बाद उसकी बैटरी से चार्ज करनी पड़ती है।जिलाधिकारी ने बताया कि खाना, पानी और दवाई मरीजों तक पहुंचाने के लिए कोरोना वायरस अस्पताल में ऐसा ही एक रोबोट और लगाया गया है।

बुलंदशहर: जिला कचहरी और कोविड-19 अस्पताल में रोबोट लोगों को एकदूसरे से दूरी रखना बता रहे हैं, खाना मुहैया करा रहे हैं, मरीजों को दवाई पहुंचा रहे हैं और कोरोना वायरस का प्रसार ज्यादा ना होने पाए उस प्रयास में पूरी मदद कर रहे हैं। सेंसर से लैस रोबोट सेनिटाइजर, खाना और दवाई पहुंचा रहे हैं।

बुलंदशहर के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘हमने एक रोबोट तैनात किया है जिसे स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों ने तैयार किया है। यह रोबोट कचहरी के कोविड-19 नियंत्रण कक्ष में है।’’ जिलाधिकारी ने बताया कि खाना, पानी और दवाई मरीजों तक पहुंचाने के लिए कोरोना वायरस अस्पताल में ऐसा ही एक रोबोट और लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि रोबोट चल सकता है और एक से डेढ़ घंटे लगातार काम कर सकता है उसके बाद उसकी बैटरी से चार्ज करनी पड़ती है। जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल हमारे पास 2 रोबोट थे लेकिन प्रयास कर रहे हैं की यह संख्या बढ़ाई जाए।

उन्होंने बताया कि रोबोट ना सिर्फ डॉक्टरों और स्टाफ की मदद करेंगे बल्कि उन्हें सीधे संपर्क से भी बचाएंगे ताकि संक्रमण से बचा जा सके। रोबोट बनाने का श्रेय स्थानीय इंजीनियरों निशांत शर्मा और अतुल कुमार को जाता है जो नोएडा के अलग-अलग निजी संस्थानों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबुलंदशहरकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर