लाइव न्यूज़ :

IT Department Tax Returns: धन के संकट से जूझ रही कांग्रेस, 1,823.08 करोड़ रुपये जमा कीजिए, माकन ने कहा- आयकर विभाग से नया नोटिस मिला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2024 13:12 IST

IT Department Tax Returns: अजय माकन ने कहा कि भाजपा कर कानूनों का गंभीर उल्लंघन कर रही है। आयकर विभाग को उससे 4,600 करोड़ रुपये से अधिक की मांग करनी चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2017-18 से 2020-21 तक के टैक्स रिटर्न में विसंगतियों से संबंधित है।  लोकसभा चुनाव से पहले धन के संकट से जूझ रही पार्टी के लिए यह एक और झटका है। 1,823.08 करोड़ रुपये कर के रूप में अदा करने को कहा गया है। 

IT Department Tax Returns: आयकर विभाग ने पिछले वर्षों के टैक्स रिटर्न में हुई कथित विसंगतियों को लेकर कांग्रेस को नया नोटिस भेजा है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पार्टी नेता अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस को आयकर विभाग से एक नया नोटिस मिला है जिसमें 1,823.08 करोड़ रुपये कर के रूप में अदा करने को कहा गया है। लोकसभा चुनाव से पहले धन के संकट से जूझ रही पार्टी के लिए यह एक और झटका है। सूत्रों ने बताया कि ब्याज के साथ कर जुर्माना वर्ष 2017-18 से 2020-21 तक के टैक्स रिटर्न में विसंगतियों से संबंधित है। ताज़ा नोटिस इस सप्ताह की शुरुआत में प्राप्त हुआ। माकन ने कहा कि भाजपा कर कानूनों का गंभीर उल्लंघन कर रही है। आयकर विभाग को उससे 4,600 करोड़ रुपये से अधिक की मांग करनी चाहिए।

माकन ने कहा कि भाजपा के ‘मुखौटा संगठन’ के रूप में आयकर विभाग कांग्रेस और अन्य समान विचार वाले विपक्षी दलों को चुनिंदा तरीके से निशाना बना रहा है। भाजपा ने कर कानूनों का गंभीर उल्लंघन किया है। आयकर विभाग को उससे 4,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग करनी चाहिए। भाजपा टैक्स आतंकवाद में शामिल, कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने के प्रयास हो रहे हैं लेकिन हम झुकेंगे नहीं।

आयकर अधिकारियों द्वारा 210 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने और उसके बैंक खातों को ‘फ्रीज’ करने के बाद कांग्रेस पहले से ही धन की कमी का सामना कर रही है। पार्टी को मामले में उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली है और वह जल्द ही उच्चतम न्यायालय का रुख कर सकती है। पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उसे आर्थिक रूप से पंगु बनाने और उसके खिलाफ कर अधिकारियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024अजय माकनमल्लिकार्जुन खड़गेBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?