लाइव न्यूज़ :

ISRO इस साल अंतरिक्ष में भेजेगा 5 सैन्य उपग्रह, भारतीय सेना और होगी मजबूत, दुश्मनों पर रख सकेगी कड़ी नजर

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 4, 2019 10:45 IST

इसरो नई रिसैट श्रृंखला के चार उपग्रहों और एक उन्नत कार्टोसैट-3 उपग्रह लॉन्च करने वाला है। बता दें, साल 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और इस साल बालाकोट में पाकिस्तान के जैश कैंप पर हवाई हमले की योजना बनाने के लिए पुराने रिसैट सीरीज के उपग्रह द्वारा भेजी गई तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था।

Open in App

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) अभी हाल ही में एंटी सैटेलाइट वेपन (ए-सेट) के जरिये एक सैटेलाइट को निशाना बनाया और मिशन 'शक्ति' को सफलता पूर्वक पूरा किया। वहीं, इसी कड़ी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस साल उन्नत किस्म के उपग्रहों का प्रक्षेपण करने के लिए कमर कस रहा है, जोकि सुरक्षा बलों के निगरानी तंत्र को मजबूत करेगा और देश की 'देश के सामरिक संपदा' को बढ़ावा देगा। 

टीओई की खबर के अनुसार, इसरो नई रिसैट श्रृंखला के चार उपग्रहों और एक उन्नत कार्टोसैट-3 उपग्रह लॉन्च करने वाला है। बता दें, साल 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और इस साल बालाकोट में पाकिस्तान के जैश कैंप पर हवाई हमले की योजना बनाने के लिए पुराने रिसैट सीरीज के उपग्रह द्वारा भेजी गई तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था।

अतीत में अंतरिक्ष एजेंसी ने एक या दो सैन्य उपग्रहों को एक वर्ष में लॉन्च किया था, लेकिन पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़े तनाव और चीन नौसेना की हिंद महासागर में बढ़ी गतिविधियों के बीच अंतरिक्ष ऐजेंसी ने अपना नजरिया बदलते हुए स्पेस में भारत को मजूबत करने पर फोकस किया है। 

इसरो प्रमुख के सिवन का कहना है कि हम सितंबर में जियो-इमेजिंग सैटेलाइट-1 (जीसैट 1) और जीसैट-2 की एक नई श्रृंखला नवंबर में शुरू करने जा रहे हैं। जीसैट में जियो-इमेजर के साथ-साथ मल्टी स्पेक्ट्रल, मल्टी रेजॉल्यूशन इमेजिंग इंस्ट्रूमेंट्स लगे होंगे, जोकि भारत के लैंड मैपिंग की क्षमता को बढ़ाएंगे। जीसैट सैन्य और नागरिक दोनों के उपयोग के लिए हैं। 

बताया गया है कि अभी तक पुराने इमेजिंग सैटेलाइट से 22 दिनों में केवल एक बार किसी विशेष क्षेत्र को देखा जा सकता है, लेकिन जीसैट के साथ ऐसा नहीं है और इससे सेना हर दूसरे दिन एक क्षेत्र को स्कैन या मैप कर सकती है। यह सैटेलाइट बादल नहीं रहने पर यानि मौसम साफ रहने के दौरान देश के बड़े इलाके की पिक्चर मुहैया कराएगा।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील