लाइव न्यूज़ :

इसरो ने आकलन, चंद्रयान-2 ऑर्बिटर आंकडे के इस्तेमाल के लिए प्रस्ताव मांगे

By भाषा | Updated: August 24, 2021 14:44 IST

Open in App

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने वैज्ञानिक आकलन और चंद्रयान-2 ऑर्बिटर के सभी प्रयोगों के आंकड़ों को इस्तेमाल करने के वास्ते ‘‘एनाउंसमेंट ऑफ ऑपरच्यूनिटी’(एओ) के तहत प्रस्ताव मांगे हैं। इसरो के मुताबिक चंद्र आकृति विज्ञान को समझने, सतह के आयु निर्धारण और चंद्र की सतह के घटक सहित विविध आयामों को समझने के लिए भारतीय अनुसंधानकर्ताओं ने चंद्रयान-1से प्राप्त आंकड़ें का खूब इस्तेमाल किया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, ‘‘इन अध्ययनों ने चंद्रमा विकास प्रक्रिया पर समझ उन्नत करने के अवसर दिए हैं। चंद्रयान-1 से इस प्रकार के अध्ययन ने भारतीय चंद्रमा विज्ञान समुदाय को विस्तार दिया है।’’ इसरो ने कहा कि चंद्र विज्ञान अध्ययन के लिए भारतीय अनुसंधान समुदाय को और मजबूत करने के लिए चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पेलोड आंकड़ों को जनता और वैज्ञानिक प्रस्तावों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पेलोड उच्च गुणवत्ता वाले आंकडें भेज रहा है जो वैज्ञानिक आकलन के लिए सार्वजनिक किए जा रहे हैं। अतिरिक्ष एजेंसी ने कहा कि विभिन्न पेलोड से और आकडें मिलने के बाद उन्हें भी इसमें जोड़ा जाएगा। इसरो ने कहा, ‘‘चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पेलोड से विज्ञान निष्कर्ष को बढ़ाने के लिए, इसरो इस एओ के माध्यम से राष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय से वैज्ञानिक प्रस्ताव मांगता है।’’ उसने कहा कि एओ भारत के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, कॉलेज, तारामंडल और सरकारी संगठनों के सभी अनुसंधानकर्ताओं के लिए खुला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: इसरो ने 'गगनयान' सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, वीडियो जारी किया

भारत'नोक्कू-कुली' वसूलने के लिए इसरो के ट्रक को रोका गया

भारत'नोक्कू-कुली' वसूलने के लिए इसरो के ट्रक को रोका गया

भारतइसरो, आईआईएससी के दल ने बाह्य अंतरिक्ष में जीव विज्ञान संबंधी प्रयोगों के लिए बनाया उपकरण

भारत30 अगस्त : दारा शिकोह की औरंगजेब ने दिल्ली के तख्त के लिए हत्या कराई

भारत अधिक खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट