लाइव न्यूज़ :

इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया डिफेंस सैटेलाइट RISAT-2BR1, जानें इसकी खास बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 15:42 IST

रिसैट-2बीआर1 का वजन करीब 628 किलोग्राम है जिसे 576 किलोमीटर कक्षा में 37 डिग्री पर स्थापित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआरआइएसएटी-2बीआर1 को 576 किलोमीटर की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। नौ अन्य व्यावसायिक उपग्रहों को भी ले गया जिसमें छह अमेरिका के, एक-एक इस्राइल, इटली और जापान का शामिल है। 

इसरो ने दूसरे देशों के नौ व्यावसायिक उपग्रहों के साथ अपने रडार इमेजिंग अर्थ ऑब्जर्वेशन उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। इसमें छह उपग्रह अमेरिका के हैं। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर के पहले लांच पैड से पीएसएलवी- सी48 से रिसैट-2बीआर1 को लॉन्च किया गया।

रिसैट-2बीआर1 का वजन करीब 628 किलोग्राम है जिसे 576 किलोमीटर कक्षा में 37 डिग्री पर स्थापित किया जाएगा। लॉन्च यान पीएसएलवी- सी48 नौ अन्य व्यावसायिक उपग्रहों को भी ले गया जिसमें छह अमेरिका के, एक-एक इस्राइल, इटली और जापान का शामिल है। 

आरआइएसएटी-2बीआर1 को 576 किलोमीटर की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इस उपग्रह की उम्र पांच साल होगी। इसके साथ नौ विदेशी उपग्रहों में अमेरिका का (मल्टी-मिशन लेमूर-4 उपग्रह), टेक्नोलॉजी डिमॉस्ट्रेशन टायवाक-0129, अर्थ इमेजिंग 1हॉपसैट, इजरायल का (रिमोट सेंसिंग डुचिफट-3 आदि भी शामिल हैं।

इसरो के मुताबिक इन व्यावसायिक उपग्रहों को न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ व्यावसायिक करार के तहत लॉन्च किया जा रहा है। 

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील