लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद के 8 युवकों पर ISIS से जुड़े होने का संदेह, NIA कर रहा है पूछताछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 9, 2018 09:02 IST

आतंकवादियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेन्सी (एनआईए) ने राष्ट्रीय स्तर तलाशी अभियान छेड़ रखा है।

Open in App

हैदराबाद, 9 अगस्त : आतंकवादियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेन्सी (एनआईए) ने राष्ट्रीय स्तर तलाशी अभियान छेड़ रखा है। हैदराबाद में एनआईए के कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। एनआईए ने सोमवार को हैदराबाद में सात स्थानों पर छापे मारे जिसमें आठ युवा लड़कों के पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए थे। 

जिसके बाद मोबाइल फोन और लैपटॉप फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। एनआईए ने सभी आरोपियों से पूछताछ की है। क्योंकि आतंकवादी को उन पर आतंकी संगठन से मेलजोल को शक है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि बौद्ध गया में आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए आईईडी में बदलाव करने के आरोप में 3 अगस्त को दो आरोपियों को एनआईए के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। आतंकवादी संगठन से संबंध होने के संदेह पर हैदराबाद के शाहीन नगर के बाप-बेट अब्दुल कुद्दुस और अब्दुल खदीर को हिरासत में लेकर एनआईए के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। 

 एनआईए के अधिकारियों ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एक लंबे समय से इन पर नजर रखी जा रही थी और कई गतिविधियों में इनको शामिल भी पाया गया। साल 2017 में एनआईए द्वारा दर्ज आबुधाबी मॉड्युल मामले में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में हैदराबाद में 12 लोगों पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इनमें 7 लोगों की गतिविधियों पर गुप्त जानकारी मिलने से इनके घरों की तलाशियां ली गई और कुछ महत्वपूर्ण सबूत के तौर पर दस्तावेज बरामद किए गए।

गौरबतल है कि बौद्ध गया में आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए आईईडी में बदलाव करने के आरोप में 3 अगस्त को दो आरोपियों को एनआईए के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया।  पकड़े गए आरोपी दमौदी संगठन के बताए जा रहे हैं। एनआईए की जांच के मुताबिक, दमौदी ने 2012 से दुबई में रहने के बाद संगठन के लिए एक दर्जन भारतीयों की भर्ती की थी और कई लोगों को सीरिया भेजने में मदद भी की थी।

बता दें कि बीते तीन दिनों से हैदराबाद के एनआईए कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित रहने के नोटीस इन संदिग्धों को जारी किया गया है। आइसिस से इनके तार जुड़े होने का संदेह इन पर व्यक्त किया जा रहा है। आइसिस के दुबई कार्यालय से असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देनेवाले आबुधाबी मॉड्युल को लेकर एनआईए ने वर्ष 28 जनवरी 2018 में मामला दर्ज किया।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :एनआईएहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील