लाइव न्यूज़ :

क्या राफेल सौदे और अंबानी की 1119 करोड़ की करमाफी के बीच कोई रिश्ता है?

By शीलेष शर्मा | Updated: April 14, 2019 11:20 IST

कांग्रेस का सीधा आरोप  था कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार और पैसे के लेन-देन के तार का आखिरकार खुलासा हो  गया और यह भी साफ हो गया कि किस तरह प्रधानमंत्री मोदी अनिल अंबानी को मदद पहुंचा रहे थे.

Open in App

नयी दिल्ली 13 अप्रैल: राफेल लड़ाकू विमान खरीद को लेकर आरोपों में घिरीं मोदी सरकार नये खुलासों के कारण और मुश्किलों में फंसती जा रही है. फ्रांस के अखबार ‘द मोन्ड’ के खुलासे ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अनिल अंबानी के 143.7 मिलियन यूरो जो लगभग 1119 करोड़ की राशि बनती है की टैक्स राशि फ्रांस सरकार ने कैसे माफ कर दिया. इस टैक्स माफी और राफेल सौदे से क्या रिश्ता है.

फ्रांस के अखबार ने आशंका जताई कि यह टैक्स माफी के पीछे राफेल सौदा एक बड़ा कारण था. क्योंकि फ्रांस सरकार ने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राफेल सौदे की घोषणा से फौरन बाद लिया. टैक्स रफा-दफा कराने के लिए अंबानी को मात्र 7.3 मिलियन यूरो जो लगभग 57 करोड़ की राशि बनती है चुकानी पड़ी.

अखबार के इस खुलासे के बाद राफेल  को लेकर मोदी पर हमलावर कांग्रेस ने निशाना साधा और सीधा आरोप लगाया कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर कथित रुप से अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का ऑफसेट अनुबंध दिया गया तो दूसरी तरफ 1118 करोड़ की टैक्स माफी दी गयी.

पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने तारीखों का हवाला देते हुए कहा कि दस अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी 126 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा रद्द कर 36 विमानों की खरीद करने का फैसला करते है और ठीक उसके बाद रिलायंस एटलांटिक फ्लेग फ्रांस जो अनिल अंबानी की कंपनी है के 143.7 मिलियन यूरो  टैक्स बकाया की राशि मात्र 7.6 मिलियन यूरो देकर माफ कर दी जाती है.

कांग्रेस ने आज कुछ दस्तावेज भी जारी किये जिसमें अखबार की रिपोर्ट का भी हवाला दिया गया है. कांग्रेस का सीधा आरोप  था कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार और पैसे के लेन-देन के तार का आखिरकार खुलासा हो  गया और यह भी साफ हो गया कि किस तरह प्रधानमंत्री मोदी अनिल अंबानी को मदद पहुंचा रहे थे.

टॅग्स :राफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत62,370 करोड़ रुपये और 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का करार, सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया अनुबंध

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह