लाइव न्यूज़ :

Video: ये मास्क है या बीयर्ड (दाढ़ी) है? मलयालम एक्टर सुरेश गोपी के नए लुक पर राज्यसभा चेयरमैन कुछ ऐसे हुए कंफ्यूज, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: March 28, 2022 13:51 IST

इस दौरान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भारत के प्रगति के बाधक पर भी बोला था। उन्होंने इस पर चिंता करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में मलयालम एक्टर सुरेश गोपी एक नए अंदाज में दिखाई दिए।उनका लुक देख कर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उनसे सवाल पूछ डाला। उपराष्ट्रपति का सवाल सुनकर सदन के सभी नेता हंसने लगे थे।

नई दिल्ली: संसद में भी कभी-कभी अलग-अलग चीजें देखने को मिलती है। गंभीर चर्चाओं के बीच हमें हंसी-मजाक भी अकसर देखने को मिल जाते हैं। ये पल आपके चेहरे पर कभी मुस्कान तो कभी हंसी छोड़ जाती है। ऐसा ही कुछ पिछले हफ्ते राज्यसभा में देखने को मिला था जहां पर मलयालम एक्टर और केरल के बीजेपी के एमपी सुरेश गोपी एक अलग ही अंदाज में दिखाई दिए थे। उनका लुक इतना अलग था कि राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू उनसे सवाल पूछे बिना रह नहीं पाए थे। आखिर वेंकैया नायडू ने ऐसा क्या देखा जो वे पूछे बिना रह नहीं पाए थे। 

एमपी सुरेश गोपी के लुक ने किया वेंकैया नायडू को कंफूज

दरअसल, जब एमपी सुरेश गोपी सदन में अपनी बात रखने की कोशिश की थी तभी वेंकैया नायडू की नजर उनके नए लुक पर पड़ी। सुरेश गोपी के नए लुक को देखकर राज्यसभा चेयरमैन ने पूछा कि क्या यह मास्क है या बीयर्ड? वेंकैया नायडू के ये सवाल सुनकर संसद में मौजूद अन्य नेताओं ने अपने आप को रोक नहीं पाया और हंसने लगें। इस पर मलयालम अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि बीयर्ड है। उन्होंने यह भी बताया कि यह उनका नया लुक आने वाले नई फिल्म के लिए है। अभिनेता का जवाब सुनने के बाद उपराष्ट्रपति संतुष्ट नजर आए और फिर उन्होंने अपनी बात सदन में रखी थी। 

भारत की प्रगति पर क्या बोले वेंकैया नायडू

आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भारत के प्रगति के बाधक के बारे में भी कहा है। उन्होंने कहा कि बाल कुपोषण, लैंगिक असमानता, स्वच्छ पानी तक एकसमान पहुंच न होना और पर्यावरण प्रदूषण कुछ ऐसे कारक हैं जो भारत के उन्नति में बाधा बन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) संबंधी एजेंडा 2030 को प्राप्त करने के लिए देश को काफी प्रयास करने की आवश्यकता है। उपराष्ट्रपति ने पृथ्वी की देखभाल और इसकी रक्षा के लिए सभी देशों को भी एक साथ आने को कहा है। उन्होंने भारत के विकास पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है और कहा कि इसके बारे में हमें सोचना होगा। 

टॅग्स :भारतVenkaiah NaiduकेरलमलयालमBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील