लाइव न्यूज़ :

आईआरसीटीसी की एआई ऑनलाइन सेवा सरकारी संगठनों की करेगी मदद

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटी) सवालों का जवाब देने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता(आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस) पर आधारित अपनी ऑनलाइन सेवा ‘आस्क दिशा’ की पेशकश अब विभिन्न सरकारी संगठनों और कारोबारों को करेगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस एवं ऑनलाइन बातचीत (चैट) करने वाली यह प्रणाली ग्राहकों के सामान्य प्रश्नों का उत्तर देने में इन संगठनों और कारोबारों की मदद करेगी।

आईआरसीटीसी देश के उन शीर्ष संगठनों में शामिल है, जिसने अपनी इंटरनेट टिकट बुकिंग वेबसाइट पर ग्राहकों के सवालों के जवाब देने के लिए ‘मशीन लर्निंग’ प्रौद्योगिकी और ‘स्वाभाविक भाषा प्रोसेसिंग’ (एनएलपी) का भी इस्तेमाल किया है।

बयान में कहा गया है कि ‘आस्क दिशा’ ऑनलाइन सेवा के जरिए उपयोगकर्ता अब अपने सवालों का सटीक और त्वरित जवाब पा सकते हैं तथा समय बचा सकते हैं।

बयान के मुताबिक आईआरसीटीसी ने अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान तैयार करने का लक्ष्य रखा है। उसके इस कदम का उद्देश्य यात्रा और पर्यटन, खुदरा कारोबार, परिवहन, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, बैंकिंग तथा वित्तीय सेवाओं में ग्राहकों को निर्बाध रूप से स्वत: सेवाएं प्रदान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos