लाइव न्यूज़ :

आईआरसीटीसी की एआई ऑनलाइन सेवा सरकारी संगठनों की करेगी मदद

By भाषा | Updated: February 26, 2021 21:14 IST

Open in App

(इंट्रो में मामूली सुधार के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, 26 फरवरी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटी) सवालों का जवाब देने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता(आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस) पर आधारित अपने सफल समाधान ‘आस्क दिशा’ को अब विभिन्न सरकारी संगठनों और कारोबारों को उपलब्ध कराएगा ताकि बड़ी संख्या में उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकें ।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस एवं ऑनलाइन बातचीत (चैट) करने वाली यह प्रणाली ग्राहकों के सामान्य प्रश्नों का उत्तर देने में इन संगठनों और कारोबारों की मदद करेगी और साथ ही इससे इन संगठनों की साख में भी वृद्धि होगी।

आईआरसीटीसी देश के उन शीर्ष संगठनों में शामिल है, जिसने अपनी इंटरनेट टिकट बुकिंग वेबसाइट पर ग्राहकों के सवालों के जवाब देने के लिए ‘मशीन लर्निंग’ प्रौद्योगिकी और ‘स्वाभाविक भाषा प्रोसेसिंग’ (एनएलपी) का भी इस्तेमाल किया है।

बयान में कहा गया है कि ‘आस्क दिशा’ ऑनलाइन सेवा के जरिए उपयोगकर्ता अब अपने सवालों का सटीक और त्वरित जवाब पा सकते हैं तथा समय बचा सकते हैं।

बयान के मुताबिक आईआरसीटीसी ने अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान तैयार करने का लक्ष्य रखा है। उसके इस कदम का उद्देश्य यात्रा और पर्यटन, खुदरा कारोबार, परिवहन, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, बैंकिंग तथा वित्तीय सेवाओं में ग्राहकों को निर्बाध रूप से स्वत: सेवाएं प्रदान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू