लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी से ‌‌‌भिड़ने वाले पूर्व IPS अफसर संजीव भट्ट के आवास पर गरजा बुलडोजर, चला ह‌थौड़ा

By भाषा | Updated: July 31, 2018 09:21 IST

गुजरात दंगों के लिए तत्कालीन गुजरात सीएम नरेंद्र मोदी को दोषी बताते हैं संजय भट्ट।

Open in App

अहमदाबाद, 31 जुलाई: नगर निगम के अधिकारियों ने गुजरात के निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट के आवास पर बने अवैध निर्माण को गिरा दिया है। नगर निगम ने इस निर्माण के संबध में डाली गयी याचिका को उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज करने के कुछ घंटे बाद यह कदम उठाया। 

अहमदाबाद नगर निगम (एमसी) के अधिकारियों और श्रमिकों ने अवैध निर्माण को तोड़ने का काम सोमवार दोपहर से शुरू कर दिया था। देर रात तक वह हिस्सा गिरा दिया गया।

भट्ट के बंगले के पीछे रहने वाले प्रवीणचंद्र पटेल ने भट्ट द्वारा किए गए ‘अनाधिकृत निर्माण’ को लेकर 2012 में उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था थे। एक न्यायाधीश वाली पीठ द्वारा इमारत के एक हिस्से को 2016 में गैरकानूनी करार देते हुए गिराने के आदेश को भट्ट की पत्नी ने उच्च न्यायालय के खंड पीठ के पास चुनौती दी थी। हालांकि इसके बाद खंड पीठ ने 25 जुलाई को इस याचिका को खारिज कर दिया और नगर निगम के अधिकारियों को इमारत के एक हिस्से को गिराने को कहा। 

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भट्ट की पत्नी ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी।

गुजरात दंगे के लिए नरेंद्र मोदी को दोषी बताने वाले अधिकारी हैं भट्ट

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी भट्ट ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कहा था कि वे गांधीनगर स्थित मोदी के आवास पर 27 फरवरी 2002 को मौजूद थे। इस दौरान तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी शीर्ष पुलिस अधिकारियों को एक निर्देश दिया। इस निर्देश में गुजरात सीएम ने कहा कि गोधरा के साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने से आक्रोशित हिंदुओं को उनका बदला पूरा करने दें।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उनके इस दावे को खारिज करते हुए गुजरात दंगों की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम गठित कर दी थी। 

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां