लाइव न्यूज़ :

अपराधी को दबोचने वाले आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार खुद बने अपराधी, गिरफ्तारी के डर से हुए भगोड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2022 16:23 IST

गया के तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार के खिलाफ बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम पर फर्जी कॉल कर पैरवी करने के मामले में गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देउनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया हैटीम गिरफ्तारी के लिए दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर सकती हैआर्थिक अपराध की विशेष अदालत द्वारा यह आदेश जारी किया गया है

पटना: बिहार में जिलों का एसपी रहने के दौरान अपराधियों का छक्का छुड़ा देने की हैसियत रखने वाले आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार आज खुद अपनी गिरफ्तारी के डर से भागे-भागे फिर रहे हैं। आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार अब अपराधी की श्रेणी में आ गये हैं और उन्हीं की पुलिस उनके पीछे पड़ी है। गया के तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार के खिलाफ बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम पर फर्जी कॉल कर पैरवी करने के मामले में गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

बताया जाता है कि टीम गिरफ्तारी के लिए दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर सकती है। आर्थिक अपराध की विशेष अदालत द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। दरअसल ईओयू की ने विशेष अदालत के सामने एक आवेदन दाखिल किया था और इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त आदित्य कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी किए जाने का अनुरोध किया था। 

पटना की एक विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। फरार आईपीएस अधिकारी को पकड़ने के लिए आर्थिक अपराध इकाई के अफसरों को इस टीम में शामिल किया गया है। बिहार के अलावा कई अन्य राज्यों में उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। आदित्य कुमार को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के उद्देश्य से विशेष टीम में तेज-तर्रार अफसरों को शामिल किया गया है। 

ईओयू के फरार आईपीएस अधिकारी की तलाश में टेक्निकल इंटेलिजेंस का भी मदद ले रही है। एडीजी (मुख्यालय) जीतेन्द्र सिंह गंगवार ने बताया कि एसआइटी गिरफ्तारी के लिए पूरे देश में छापेमारी कर सकती है। इसके लिए पुलिस टीम को सभी प्रकार के संसाधनों से लैस किया गया है।

बता दें कि आदित्य कुमार पर गया के एसएसपी रहने के दौरान शराब माफिया से मिलीभगत का आरोप लगा था। इस पर जांच के लिए टीम बनाई गई थी। इसके साथ ही आदित्य कुमार पर जालसाजी के तहत अपने मित्र अभिषेक के माध्यम से बिहार पुलिस के डीजीपी एसके सिंघल को फोन करवाने और अपने ऊपर लगे केस को हटवाने का भी आरोप है। 

2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार गया के एसएसपी थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर उन पर आईपीसी की धारा 353, 387, 419, 420, 467, 468, 120बी, 66सी और 66 के तहत फतेहपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :IPSBiharBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील