लाइव न्यूज़ :

INX मीडिया केस: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम पर ईडी बड़ा एक्शन, 11.4 करोड़ की संपत्ति कुर्क

By अंजली चौहान | Updated: April 19, 2023 09:41 IST

मालूम हो कि आईएनएक्स मीडिया को 2007-08 में एफआईपीबी (विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड) की मंजूरी मिली थी। जब पी चिदंबरम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की तत्कालीन सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम पर ईडी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है कार्ति चिदंबरम की ईडी ने 11.4 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में कार्ति चिदंबरम पर हुई ये कार्रवाई

INX मीडिया केस: प्रवर्तन निदेशालय ने आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

ईडी ने कार्ति चिदंबरम की करीब 11.4 करोड़ संपत्ति को कुर्क कर लिया है। ईडी द्वारा दिए गए आधिकारिक बयान में बताया गया कि ये संपत्ति कर्नाटक के कुर्ग जिले में स्थित एक अचल संपत्ति थी। इसमें 4 अलग-अलग संपत्तियां थी जिसमें तीन चल और एक अचल संपत्ति थी। 

गौरतलब है कि ईडी ने 11.4 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के लिए धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया। ईडी ने 18 अप्रैल, मंगलवार को ये कार्रवाई की थी। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु के शिवगंगा लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं। उन्हें आईएनएक्स मामले में ईडी के साथ ही सीबीआई ने भी इन्हें गिरफ्तार किया था। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड मंजूरी देने के कथित अनियमितताओं की जांच के लिए 2017 में पीएमएलए के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया था।

मालूम हो कि आईएनएक्स मीडिया को 2007-08 में एफआईपीबी (विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड) की मंजूरी मिली थी। जब पी चिदंबरम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की तत्कालीन सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री थे।

इस मामले में आरोप है कि इसे कानूनी मंजूरी नहीं मिली थी और एजेंसियों ने पी चिदंबरम पर अपने बेटे कार्ति के माध्यम से मीडिया समूह के प्रमोटर इंद्राणी और पीटर मुखर्जी से रिश्वत लेकर भ्रष्टाचार और धनशोधन करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि एफआईपीबी को केंद्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद उन्होंने इसे साल 2017 में खत्म कर दिया था। 

टॅग्स :कार्ति चिदंबरमआईएनएक्स मीडियाकांग्रेसपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?