लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक से जुडे़ दुष्कर्म प्रकरण की जांच दून से पौड़ी स्थानांतरित

By भाषा | Updated: November 18, 2020 14:16 IST

Open in App

देहरादून, 18 नवंबर उत्तराखंड में सत्ताधारी भाजपा के विधायक महेश नेगी के खिलाफ दुष्कर्म मामले की जांच देहरादून से हटा कर पौड़ी स्थानांतरित कर दी गयी है ।

गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भाजपा विधायक के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म और महिला पर दर्ज ब्लैकमेलिंग के मामलों की जांच देहरादून जिले से स्थानांतरित कर पौड़ी गढ़वाल जिले में श्रीनगर महिला थाना की थानाध्यक्ष को सौंप दी गयी है ।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में महिला के मामले को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के अनुरोध पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी संस्तुति पर ये आदेश किए गए हैं ।

गौरतलब है कि अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से विधायक नेगी पर महिला ने सितंबर में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था और विधायक पर अपनी बच्ची का पिता होने का दावा करते हुए डीएनए जांच की मांग की थी । विधायक की पत्नी रीता इससे पहले ही महिला पर ब्लैकमेल करने तथा मामले को दबाने के लिए उनके पति से पांच करोड़ रूपये मांगने का मामला दर्ज करा चुकी थीं ।

दोनों मामलों की जांच देहरादून के नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में चल रही था । महिला पर दर्ज मामले की जांच जहां क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार कर रहे थे जबकि विधायक नेगी पर दर्ज दुष्कर्म के मामले की जांच उपनिरीक्षक आशा पंचम कर रही थी।

इस बीच, सोमवार को महिला पर दर्ज मामले की जांच पूरी कर आरोप पत्र प्रेषित कर दिया गया जबकि प्रकरण से जुड़े दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में अभी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने की कार्यवाही ही चल रही थी।

इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक ने महिला के खिलाफ दायर आरोपपत्र वापस लेने के भी आदेश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम