लाइव न्यूज़ :

लाल चंदन की लकड़ी का तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ की लकड़ी भी जब्त: पुलिस

By भाषा | Updated: June 6, 2019 00:42 IST

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राम नाइक ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग निवासी 41 वर्षीय अमित वर्मा को दक्षिण दिल्ली के असोला गांव से गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी के आरोप में पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी एक शख्स को गिरफ्तार किया है और उसके पास उच्च गुणवत्ता वाली सुगंधित 570 किलोग्राम लकड़ी जब्त की है जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) राम नाइक ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग निवासी 41 वर्षीय अमित वर्मा को दक्षिण दिल्ली के असोला गांव से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि गांव में एक गोदाम में छापे के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसने मादक द्रव्य रखने के लिये इमारत को किराये पर लिया था। उन्होंने कहा कि वहां से चंदन की 571.4 किलोग्राम लकड़ी जब्त की गई। डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने एक सूचना के बाद गोदाम पर छापा मारा था कि एक व्यक्ति ने गोदाम किराये पर लेकर वहां भारी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाला मादक द्रव्य रखा है।

नाइक ने कहा, “पुलिस बल ने असोला गांव के पास जाल बिछाया और सोमवार सुबह करीब सात बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गोदाम की तलाशी के दौरान वहां से लाल चंदन की लकड़ी के आठ लट्ठे बरामद किये।” डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान वर्मा ने खुलासा किया कि वह कर्नाटक से ट्रक में कपड़े के ढेर के अंदर छिपाकर चंदन की तस्करी करता था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?