लाइव न्यूज़ :

बीजेपी में शामिल हुईं इंटरनेशनल पावर लिफ्टर सुजाता भगत, कहा- यही पार्टी मजबूत और विकसित भारत बना सकती है

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2019 23:43 IST

झारखंड सरकार में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टर सुजाता भगत ने आज भाजपा की सदस्यता कर ली. भगत ने पिछले दिनों उन्होंने अपनी सेवा से वीआरएस लिया है. भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई.

Open in App

झारखंड सरकार में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टर सुजाता भगत ने आज भाजपा की सदस्यता कर ली. भगत ने पिछले दिनों उन्होंने अपनी सेवा से वीआरएस लिया है. भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई. दीपक प्रकाश ने पार्टी का अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सुजाता का पार्टी में स्वागत किया. 

इस वर्ल्ड चैंपियन पावर लिफ्टर के खाते में कई बड़ी उपलब्धियां हैं. स्वेच्छा से पुलिस सेवा से रिटायरमेंट लेने वाली सुजाता भकत ने वर्ष 2011 और 2012 में एशिया गोल्ड मेडल जीता. वर्ष 2014 में उन्होंने एशिया क्लासिक गोल्ड जीता तो वर्ष 2015 में एशिया एंड यूरोप गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. वर्ष 2017 में अमेरिका के वर्जीनिया में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गोल्ड का खिताब जीता. वहीं, वर्ष 2018 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड पुलिस गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इतना ही नहीं, अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना स्थित चार्लोट में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पावरलिफ्टिंग, पुश, पुल में पहले स्थान पर रहीं, जबकि ओपेन पावर लिफ्टिंग में वह दूसरे स्थान पर रहीं.

इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के पर भरोसा करके लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. इसके साथ ही खेल जगत से जुड़े लोगों का भी भाजपा की तरफ झुकाव बढ़ रहा है. पिछले दिनों राजधानी में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में लगभग 400 खिलाड़ियों ने पार्टी की सदस्यता हासिल की थी. इस मौके पर भगत ने कहा कि वह खेल के साथ पार्टी के माध्यम से समाज सेवा से जुड़ना चाहती हैं. वहीं सुजाता भकत ने कहा कि वे खेल के साथ पार्टी के माध्यम से समाज सेवा से जुड़ना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ही मजबूत एवं विकसित भारत बना सकती है.

टॅग्स :झारखंडरांचीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल