लाइव न्यूज़ :

International Museum Day 2020: कोरोना की वजह से इस बार नहीं हुए कार्यक्रम आयोजित, जानिए क्यों मनाया जाता है संग्रहालय दिवस

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 18, 2020 10:42 IST

International Museum Day 2020: संग्रहालयों में खासकर किताबें, पाण्डुलिपियां, रत्न, चित्र, शिलाचित्र और अन्य सामान रखे जाते हैं। हर देश की संस्कृति को समझने में कई वस्तुएं विशेष योगदान निभाती हैं, जिन्हें सुरक्षित रखा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहर साल अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day) 18 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है, ताकि वे संग्रहालयों में जाकर अपने इतिहास को जानने की कोशिश करें।

नई दिल्लीः हर साल अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day) 18 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है, ताकि वे संग्रहालयों में जाकर अपने इतिहास को जानने की कोशिश करें। संग्रहालय में हमारे पूर्वजों की विशेष यादें रखी जाती है, जिससे लोगों को पुरानी चीजों के बारे में पता लग सके। बता दें, संयुक्त राष्ट्र ने 18 मई, 1983 को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया था। 

संग्रहालयों में खासकर किताबें, पाण्डुलिपियां, रत्न, चित्र, शिलाचित्र और अन्य सामान रखे जाते हैं। हर देश की संस्कृति को समझने में कई वस्तुएं विशेष योगदान निभाती हैं, जिन्हें सुरक्षित रखा जाता है। भारत में भी 'अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस' पर तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए आमजन, छात्रों और शोधार्थियों को विभिन्न संग्रहालयों में उपलब्ध चीजों के बारे में जानकारी दी जाती है।

संयुक्त राष्ट्र ने 1983 में '18 मई' को 'अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय किया। 

हालांकि इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो पाए हैं, लेकिन राजस्थान का कला एवं साहित्य विभाग और पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग जयपुर में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मनाएगा,  जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कला एवं साहित्य विभाग, पर्यटन विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा बनाए गए अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस से संबधित पोस्टर को विभागीय सोशियल मीडिया पेज पर जारी किया जाएगा। विभाग द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक पर बनाए गए विभागीय पेज पर अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस से संबधित पोस्ट कर पेज की शुरुआत की जाएगी।

शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर विभाग के अधीनस्थ राजकीय संग्रहालयों एवं स्मारकों द्वारा सोशल मीडिया पेज पर ऑनलाइन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। विभाग के अधीनस्थ स्मारकों एवं संग्रहालयों के वर्चुअल ट्यूर वीडियो भी सोशियल मीडिया पेज पर अपलोड किए जाएंगे।  

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर विभाग के अधीनस्थ स्मारकों एवं संग्रहालय पर रोशनी (Lightning) की जाएगी। विभाग के अधीन समस्त संग्रहालयों एवं स्मारकों द्वारा भी अपने अपने सोशियल मीडिया पेज पर संग्रहालय एवं स्मारकों से संबधित वीडियो एवं फोटोज पोस्ट की जाएंगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह