लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: किसानों और मिडल क्लास को मिल गई राहत, लेकिन 2014 में नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाने वाले युवाओं का क्या?

By विकास कुमार | Updated: February 1, 2019 16:06 IST

Budget 2019: हाल ही में आये बिज़नेस स्टैण्डर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में नोटबंदी के बाद 2017-18 में बेरोजगारी दर 45 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी. लेकिन बजट में युवाओं के रोजगार के लिए कोई खाका पेश नहीं किया गया है.

Open in App

केंद्र की मोदी सरकार ने अपना बजट पेश कर दिया है. आशा के मुताबिक मिडिल क्लास और देश के किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जो लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकती हैं. लेकिन इस बजट में मोदी सरकार ने 2014 में उनके सबसे बड़े समर्थक रहे युवाओं के लिए कोई ख़ास एलान नहीं किया है. पीयूष गोयल ने अपने भाषण में 9 बार जॉब का जिक्र किया, लेकिन एम्प्लॉयमेंट को लेकर कोई एलान नहीं किया. हाल ही में आये बिज़नेस स्टैण्डर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में नोटबंदी के बाद 2017-18 में बेरोजगारी दर 45 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी. 

पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि रेलवे में 4 लाख जॉब आने वाले हैं, जिसमें 1.5 लाख की बहाली प्रक्रिया पहले से ही चल रही है और इसके अलवा अगले 2 साल में और 2.5 लाख रोजगार आयेंगे. मोदी सरकार को सबसे ज्यादा आलोचना जॉब के मुद्दे पर ही झेलना पड़ा है, लेकिन सरकार के बजट में कहीं भी युवाओं के लिए कोई योजना नहीं दिख रही है. यहीं नहीं सरकार ने स्टार्टअप पर लगने वाले एंजल टैक्स को भी नहीं खत्म किया.  

अन्य महत्त्वपूर्ण फैसले 

किसान सम्मान निधि योजना- देश के 12 करोड़ किसानों छोटे किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर महीने सरकार 500 रुपये देगी. जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है सरकार उन्हें सालाना 6 हजार रुपये सीधे उनकें बैंक खाते में भेजेगी. सरकार की इस योजना से अर्थव्यवस्था पर हर साल 1 लाख 20 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. लेकिन सरकार के इस योजना से देश के 70 प्रतिशत छोटे किसानों को राहत मिलने वाला है. ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार के इस योजना से किसानों की आत्महत्या में कमी आ सकती है. 

इनकम टैक्स में छूट की सीमा 5 लाख- मोदी सरकार के बजट से इस बार मिडिल क्लास को बहुत बड़ा तोहफा मिला है. सरकार ने इनकम टैक्स की सीमा को 2.5 लाख से 5 लाख कर दिया है. सरकार के इस कदम को राजनीतिक ब्रहमास्त्र माना जा रह है. पीयूष गोयल की घोषणा के बाद विपक्ष में हताशा और यहां तक कि राहुल गांधी के चेहरे पर निराशा देखी गई. जब इसकी घोषणा की गई तो नरेन्द्र मोदी काफी देर तक मेज थपथपाते रहे. सरकार की कई योजनाएं लोकलुभावन हैं, लेकिन चुनावी साल में इसका अंदाजा पहले ही हो गया था. मोदी सरकार के इस कदम से सेंसेक्स में 400 अंकों का उछाल आया है.  

टॅग्स :बजट 2019मोदी सरकारनरेंद्र मोदीपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल