लाइव न्यूज़ :

रेडियो एक्टिव पदार्थ के नाम पर ठगी करने वाले इंटरनेशल गैंग का पर्दाफाश, कई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 10, 2019 03:52 IST

Open in App

राजस्थान पुलिस ने रेडियो एक्टिव पदार्थ के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस गिरोह ने रेडियो एक्टिव पदार्थ के नाम पर देश भर में कई करोड़ रुपये की ठगी की है। इन लोगों के पास से डीआरडीओ का फर्जी लैटर हैड भी बरामद किया गया है। पुलिस आयुक्त आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि इस गिरोह का कर्ता धर्ता मुम्बई निवासी गणेश इंगले है जो रेनसेल कम्पनी का मालिक है। इंगले को मुम्बई व दिनेश आर्य को इंदौर से दस्तयाब किया गया।

वहीं गिरोह में शामिल गणेश इंगले के मुख्य सहयोगी सत्यनारायण आनोरिया, अमित गुप्ता, राकेश गोयल व अन्य को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब इस गिरोह ने पुणे के योगेश सोनी, समीर मोहिते व गिरीश सोनी के साथ कथित रेडियो एक्टिव पदार्थ की बनी डांन्सिग डॉल के नाम पर डीआरडीओ का नाम का लेते हुए 7-8 करोड रुपये की ठगी की। गिरोह द्वारा कथित रेडियो एक्टिव पदार्थ के नाम पर देश के अलग -अलग हिस्सों में लोगों को मूर्ख बना कर करोडों रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसके सम्बन्ध में थाना जवाहर सर्किल में प्रकरण पंजीबद्ध हुआ । श्रीवास्तव के अनुसार इस गिरोह का मास्टरमाइंड इंगले पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है।

जिसकी कम्पनी रेंसेल एनर्जी एण्ड मैटल लिमिटेड पर डीआरडीओ, नासा व वल्र्ड न्यूक्लियर एसोशियन के नाम व इस संस्था के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर लोगों को ठगी रही है। रेंसेल कम्पनी ने अनेक विदेशी लोगों को भी अधिकारी के रुप में रखा हुआ था। कंपनी के ये लोग परमाणु पर अनेक अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भी भाग ले चुके हैं। इन लोगों से एन्टी रेडियोएक्टिव की फर्जी ड्रेस, डीआरडीओ के फर्जी लेटरपेड व कथित कैमिकल टैस्टिंग रिपोर्ट बरामद की गयी। गिरोह के लोग रेडियोएक्टीव पदार्थ से बने आर्टिकल के रूप में डान्सिंग डाल को लोगो को दिखाकर लालच दिखाकर लोगो को फंसाने का काम करते हैं। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है। भाषा पृथ्वी रंजन रंजन

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं