लाइव न्यूज़ :

मॉल, धार्मिक स्थलों जैसे कोविड सुपरस्प्रेडर क्षेत्रों में दिशानिर्देश लागू करने के प्रयास तेज करें: दिल्ली सरकार ने जिलाधिकारियों से कहा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 13:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च राजधानी में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने मॉल, सिनेमाघरों, साप्ताहिक बाजारों, मेट्रो सेवाओं और धार्मिक स्थानों को संक्रमण फैलाने वाले सबसे संवेदनशील क्षेत्र बताते हुए सभी जिलाधिकारियों इन जगहों पर कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों को लागू करने का प्रयास तेज करने का निर्देश दिया है।

मंगलवार को जारी एक आदेश में, संभागीय आयुक्त संजीव खिरवार ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मामले कम हैं, वहां भी गहन निगरानी की जानी चाहिए।

उन्होंने उल्लेख किया कि आम तौर पर जनता के लिए जांच, निगरानी, ​​पृथकवास, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार और विशेष रूप से साप्ताहिक बाजारों, वाहनों, मॉल, सिनेमाघरों, धार्मिक और सामाजिक सभा और बैंक्वेट हॉल में जाने वाले लोगों के लिए समय-समय पर दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं।

खिरवार ने आदेश में कहा, "साप्ताहिक बाजार, सिनेमाघर, मॉल, मेट्रो सेवा, धार्मिक स्थल आदि जैसे कई सुपरस्प्रेडर क्षेत्र हैं। सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को इन क्षेत्रों में दिशानिर्देशों को लागू करने के अपने प्रयासों और आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) अभियान को तेज करना चाहिए।"

संभागीय आयुक्त ने डीएम को व्यक्तिगत रूप से इन गतिविधियों की निगरानी करने और इन प्रयासों को "सर्वोच्च प्राथमिकता" के आधार पर तेज करने के लिए कहा है।

आदेश में कहा गया है कि पिछले दो हफ्तों से दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है और संक्रमण दर भी बढ़ रही है।

उसमें कहा गया कि यह देखा गया है कि आम जनता के बीच कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं किया जा रहा है।

मंगलवार को, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश दिया था कि होली और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों के लिए राष्ट्रीय राजधानी में कोई सार्वजनिक उत्सव और सभा नहीं होगी।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 1,101 नए मामले आए हैं, जो तीन महीने में सबसे अधिक हैं, जबकि चार लोगों की बीमारी से मौत हो गई। पिछले साल 24 दिसंबर के बाद यह पहली बार है जब शहर में 1,000 से अधिक कोविड-19 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए