लाइव न्यूज़ :

104 वर्ष की जानकी अम्मा ने 11 दिन में कोरोना वायरस को दी मात, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी शुभकामनाएं 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2021 21:48 IST

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,424 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,58,565 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की तादाद 10,631 तक पहुंच गई है।उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,35,298 है।संक्रमण की दर 13.45 प्रतिशत है। अब तक कुल 2,09,10,418 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

तिरुवनंतपुरमः केरल के उत्तरी कन्नूर जिले में 104 वर्ष की एक वृद्ध ने 11 दिन में कोरोना वायरस को मात दे दी और उन्हें ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इससे राज्य में स्वास्थ्य बिरादरी में एक नया जोश भर गया है जो संक्रमण को रोकने का दिन रात प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 104 वर्षीय जानकी अम्मा को जब गत 31 मई को परियाराम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब उनकी हालत गंभीर थी।

ऑक्सीजन के स्तर में भारी गिरावट के बाद उन्हें तालीपरम्बा में समर्पित कोविड देखभाल केंद्र से मेडिकल कॉलेज आईसीयू ले जाया गया। जानकी अम्मा की बहू और उनकी मां का अभी भी वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक बयान में कहा गया है कि परियाराम मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस अजित और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जानकी अम्मा को शुभकामनाएं दी जिन्होंने अधिक आयु के बावजूद कोविड को मात दी। उन्होंने कहा, ‘‘जानकी अम्मा का इस उम्र में बीमारी से लड़ने के लिए आत्मविश्वास सभी के लिए एक प्रेरणा है।’’ मंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों की भी प्रशंसा की जिन्होंने महिला को संक्रमण से उबरने में मदद की। राज्य में इससे पहले 110 और 105 साल की दो महिलाएं इस बीमारी से ठीक हो चुकी हैं।

टॅग्स :केरलकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?