लाइव न्यूज़ :

‘आईएनएस सुमेधा’ ने मुसीबत में फंसे जहाज अल हमीद को बचाया, चालक दल में 13 भारतीय नागरिक थे

By भाषा | Updated: January 8, 2020 20:41 IST

आईएनएस सुमेधा फिलहाल अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती की रोकथाम के लिए तैनात है। उसने लकड़ी से निर्मित पारम्परिक जहाज अल-हमीद को सुरक्षित बचाया। नौसेना ने एक बयान में कहा कि आईएनएस सुमेधा के डेक से उड़ान भरने वाले एक हेलिकॉप्टर को अल-हमीद नामक पोत का पता चला। इसके बाद पता लगा कि वह जहाज मुसीबत में है।

Open in App
ठळक मुद्देनौसेना की तकनीकी टीम के साथ एक बोर्डिंग टीम ने अल-हमीद की जांच की और उसकी सहायता की।तकनीकी दल की जांच में पता चला कि जहाज के मुख्य ईंजन का साफ्ट टूट गया है, जिसकी मरम्मत समुद्र में संभव नहीं है।

भारतीय नौसेना के पोत ‘आईएनएस सुमेधा’ ने मुसीबत में फंसे पारंपरिक जहाज अल हमीद को बचा लिया जिस पर 13 भारतीय सवार थे। अल हमीद सोमालिया के तट के पास पहुंच गया था।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएनएस सुमेधा फिलहाल अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती की रोकथाम के लिए तैनात है। उसने लकड़ी से निर्मित पारम्परिक जहाज अल-हमीद को सुरक्षित बचाया। नौसेना ने एक बयान में कहा कि आईएनएस सुमेधा के डेक से उड़ान भरने वाले एक हेलिकॉप्टर को अल-हमीद नामक पोत का पता चला। इसके बाद पता लगा कि वह जहाज मुसीबत में है।

उस समय वह सोमालिया के समुद्र तट के पास था। नौसेना की तकनीकी टीम के साथ एक बोर्डिंग टीम ने अल-हमीद की जांच की और उसकी सहायता की। अल-हमीद के चालक दल में 13 भारतीय नागरिक थे। तकनीकी दल की जांच में पता चला कि जहाज के मुख्य ईंजन का साफ्ट टूट गया है, जिसकी मरम्मत समुद्र में संभव नहीं है।

इसके बाद जहाज को सोमाली समुद्र तट से दूर ले जाया गया। इस बीच, अल-हमीद के मालिक ने उसे मरम्मत के लिए बंदरगाह तक ले जाने की खातिर एक अन्य जहाज भेजा। आईएनएस सुमेधा ने जहाज के चालक दल को पेयजल और चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई।

टॅग्स :मोदी सरकारभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल