लाइव न्यूज़ :

बंगाल में तृणमूल निकली भाजपा से बहुत आगे, कैलाश विजयवर्गीय का दावा- शाम तक बदल जाएगी तस्वीर

By भाषा | Updated: May 2, 2021 11:36 IST

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल से आ रहे शुरुआती चुनावी रुझान बीजेपी की उम्मीदों पर पानी फेरने वाले नजर आ रहे हैं। ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में सुबह 11.30 बजे के आंकड़ों के अनुसार टीएमसी 187 सीटों पर आगे हैचुनाव आयोग के अनुसार 292 में से 275 सीटों के रुझान अभी तक आए हैंबीजेपी इसमें 85 सीटों पर आगे है, निर्दलीय उम्मीदवार 2 सीटों पर आगे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी मतगणना के बीच भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को भरोसा जताया कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि डाक मत पत्रों की गिनती से मिल रहे शुरुआती रुझान चुनावी नतीजों की ओर संकेत नहीं करते हैं।

भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रभारी विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘शाम होने तक हम जादुई आंकड़ें को पार कर जाएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।’’

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में तीन सीट जीतने वाली भाजपा अच्छी प्रगति कर रही है। सुबह साढ़े 10 बजे तक 156 सीटों पर उपलब्ध रुझानों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 101 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है जबकि भाजपा केवल 53 सीटों पर आगे चल रही है।

मतगणना के शुरुआती चरणों में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘डाक मत पत्र के जरिए मतदान करने वालों को तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने आतंकित किया हुआ था...हमारा आकलन है कि डाक मत मत्रों में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा। हालांकि भाजपा अच्छी प्रगति कर रही है।''

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावकैलाश विजयवर्गीयविधानसभा चुनावटीएमसीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?