लाइव न्यूज़ :

बुजुर्गों से अमानवीय बर्ताव की जांच एक-दो दिन में पूरी होने की उम्मीद : नगर निगम आयुक्त

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:18 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), तीन फरवरी हाड़ कंपाने वाली ठंड में बेघर और बेसहारा बुजुर्गों को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के कर्मचारियों द्वारा शहरी सीमा से जबरन बाहर छोड़े जाने की बहुचर्चित घटना की जांच अगले एक-दो दिन में पूरी हो सकती है। आईएमसी की एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आईएमसी की आयुक्त प्रतिभा पाल ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "बेसहारा बुजुर्गों से कथित बदसलूकी के मामले की आईएमसी के एक अतिरिक्त आयुक्त की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय समिति जांच कर रही है। उम्मीद है कि यह समिति एक-दो दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंप देगी।"

आयुक्त ने बताया कि जांच के बिंदुओं में यह बात खासतौर पर शामिल है कि बेसहारा बुजुर्गों को किस अफसर के आदेश पर शहरी सीमा से बाहर छोड़ा गया था?

उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित बुजुर्गों और नगर निगम के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही फैल चुका है। उसमें नजर आ रहा है कि नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के ट्रक के जरिये बेसहारा बुजुर्गों को नजदीकी क्षिप्रा गांव के पास सड़क किनारे छोड़ा जा रहा है। लेकिन कुछ जागरूक ग्रामीण इस अमानवीय घटना पर एतराज जता रहे हैं और इसे मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे हैं। इससे घबराए नगर निगम कर्मचारी बुजुर्गों को दोबारा ट्रक में बैठाते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इनमें से कुछ बुजुर्ग अधिक उम्र के चलते अपने बूते चलने-फिरने से भी लाचार थे और वे हताश होकर सड़क किनारे बैठ गए थे । इनमें कुछ दिव्यांग भी शामिल थे। बेसहारा लोगों के सामान की पोटलियां सड़क किनारे यहां-वहां बिखरी नजर आ रही थीं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस घटना पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम के एक उपायुक्त को पहले ही निलंबित कर चुके हैं। निगम प्रशासन दो मस्टर कर्मियों को बर्खास्त भी कर चुका है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की पहल पर शहर के निजी चिकित्सालयों में सभी जरूरतमंद बुजुर्गों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल संचालकों ने तय किया है कि वे अपने चिकित्सा संस्थानों में दो-दो पलंग जरूरतमंद वृद्धजनों के लिये हमेशा आरक्षित रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!