लाइव न्यूज़ :

इंदु मल्होत्रा ने ली सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ, रचा इतिहास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 27, 2018 11:15 IST

इंदु मल्होत्रा पहली महिला हैं जो सीधे वकील से सुप्रीम कोर्ट की जज बनी हैं। इंदु मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने पद की शपथ दिलायी।

Open in App

सीनियर एडवोकेट ने शुक्रवार (27 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ ली। इंदु मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायादीश दीपक मिश्रा ने पद की शपथ दिलायी। सीधे वकील से सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली मल्होत्रा पहली महिला हैं। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने इंदु मल्होत्रा का नाम सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए अनुमोदित किया था जिसे नरेंद्र मोदी सरकार ने मंजूरी दी थी। 61 वर्षीय मल्होत्रा आजादी के बाद से सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली सातवीं महिला हैं। उनसे पहले जो भी महिलाएँ सुप्रीम कोर्ट की जज बनी थीं वो सब पहले हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थीं।  

भारत के कानून मंत्रालय ने बुधवार (25 अप्रैल) को इंदु मल्होत्रा के नाम को अंतिम मंजूरी दी। भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली कोलेजियम ने इंदु मल्होत्रा और उत्तराखण्ड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ के नाम को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने के लिए अनुमोदित किया था। केंद्र सरकार ने इंदु मल्होत्रा के नाम को मंजूरी दी लेकिन केएम जोसेफ के नाम को मंजूरी नहीं दी। केंद्र सरकार ने तर्क दिया है कि केएम जोसेफ हाई कोर्ट के जजों की वरिष्ठता क्रम में काफी नीचे हैं िसलिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट में जज बनाना उचित नहीं होगा।

सीनियर एडवोकेट इंदु मल्होत्रा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मामलों के प्रमुख मुकदमों में वकील के रूप में पेश हो चुकी हैं। वो मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों से जुड़े केसों में वकील रही हैं। इंदु मल्होत्रा दफ्तर और अन्य कामकाज की जगहों पर होने वाले यौन शोषण रोकने के लिए सुझाव देने वाली विशाखा कमेटी की सदस्य रही हैं। इंदु मल्होत्रा अदालतों में होने वाले यौन शोषण से निपटने के लिए बनायी गयी 10 सदस्यीय कमेटी की भी सदस्य रही हैं।  

इंदु मल्होत्रा पिछले 30 सालों में सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट बनने वाली दूसरी महिला हैं। साल 1950 में भारत के सुप्रीम कोर्ट के गठन के बाद पहली बार 1989 में कोई महिला सर्वोच्च अदालत में जज बनी थीं। जस्टिस फातिमा बीबी 1989 में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बनी थीं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील