इंदौर: शादी में आतिशबाजी के दौरान फौजी के मुंह में फूटा पटाखा, हुई मौत
By मुकेश मिश्रा | Published: April 25, 2023 09:13 PM2023-04-25T21:13:54+5:302023-04-25T21:16:30+5:30
धार पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मृतक फौजी का नाम निर्भय सिंह (35) है. वह 155वीं बटालियन में पदस्थ था और उसकी तैनाती जम्मू- श्रीनगर के राजौरी सेक्टर में थी।
इंदौरः मध्य प्रदेश के धार जिले में अपने परिचित की शादी में शामिल होने आए एक फौजी की मुंह में पटाखा फूटने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि फौजी आतिशबाजी के दौरान आसमान में जा कर फूटने वाला पटाखा मुंह में रख कर छोड़ रहा था।
धार पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मृतक फौजी का नाम निर्भय सिंह (35) है. वह 155वीं बटालियन में पदस्थ था और उसकी तैनाती जम्मू- श्रीनगर के राजौरी सेक्टर में थी। छुट्टियों में वह अपने गाँव जलोख्या आया हुआ था. सोमवार को गाँव में ही परिचित मोहन बिलावाल के लड़के की शादी थी।
शाम को आतिशबाजी चल रही थी। इस आतिशबाजी के दौरान निर्भय ने आसमान में जा कर फूटने वाला पटाखा ले लिया। एक पटाखा उसने हाथ में रखा कर फोड़ा। दूसरा पटाखा उसने मुंह में दबा लिया और जैसे ही उसमें आग लगाई पटाखा आसमान में जाने के बजाए उसके मुंह में ही फूट गया। गंभीर रूप से घायल निर्भय को अमझेरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।