लाइव न्यूज़ :

इंदौर: चाइनीज मांझा फिर बना ‘मौत का धागा, बाइक सवार टाइल्स ठेकेदार की गला कटने से दर्दनाक मौत

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 11, 2026 21:02 IST

तेज रफ्तार के कारण मांझा गर्दन में गहराई तक धंस गया और देखते ही देखते खून से लथपथ रघुवीर सड़क किनारे गिर पड़े। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Open in App

इंदौर:इंदौर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा खुलेआम मौत बांट रहा है। तिलक नगर–कनाड़िया रोड के बीच रविवार दोपहर हुए हादसे में बाइक सवार टाइल्स ठेकेदार की गला कटने से मौत हो गई, जिससे शहर में आक्रोश और प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल फिर खड़े हो गए। ओमसाईं विहार कॉलोनी निवासी टाइल्स ठेकेदार रघुवीर रविवार दोपहर बाइक से साइट का निरीक्षण करने निकले थे। 

तिलक नगर और कनाड़िया के बीच सड़क से ऊपर पतंगबाजी हो रही थी। इसी दौरान अचानक प्रतिबंधित चाइनीज मांझा उनके गले में उलझ गया। तेज रफ्तार के कारण मांझा गर्दन में गहराई तक धंस गया और देखते ही देखते खून से लथपथ रघुवीर सड़क किनारे गिर पड़े। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रोज पतंगबाजी होती है और चाइनीज मांझा इस्तेमाल होने की शिकायतें पहले भी उठाई गई थीं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिजन ने भी आरोप लगाया कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार और ऑनलाइन माध्यमों से चाइनीज मांझा आसानी से उपलब्ध है, जिसका खामियाजा आम लोगों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है।

इधर, पुलिस ने हादसे के बाद तिलक नगर और आसपास के इलाकों में चाइनीज मांझा बेचने और भंडारण की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। बीते दिनों शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सैकड़ों रोल चाइनीज मांझा जब्त किए जा चुके हैं और कई दुकानदारों व सप्लायरों पर केस दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने भी पूरे इंदौर में चाइनीज मांझा रखने, बेचने और उपयोग करने पर प्रतिबंध दोहराते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

लगातार हादसों के बीच सामाजिक संगठन और नागरिक अब स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि केवल जब्ती और औपचारिक कार्रवाई से बात नहीं बनेगी, जब तक सप्लाई चेन पूरी तरह बंद कर वास्तविक जिम्मेदारों पर कठोर दंड तय नहीं किया जाएगा।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?