लाइव न्यूज़ :

इंदौरः ब्रिटेन में तबाही, नया कोविड वैरिएंट AY.4.2, छह लोग पॉजिटिव, टीके की दोनों खुराकें पहले ही ले रखी थीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2021 19:24 IST

करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,53,202 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रमितों में कोरोना वायरस का ‘‘AY.4.2’’ स्वरूप मिला है।छह लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उन्होंने महामारी रोधी टीके की दोनों खुराकें पहले ही ले रखी थीं। संपर्क में आए 50 से ज्यादा व्यक्तियों की जांच की गई है और इसमें वे भी स्वस्थ पाए गए हैं।

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस के ‘‘AY.4.2’’ स्वरूप की दस्तक की पुष्टि हो गई है और छह लोग वायरस के इस नये प्रकार से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) बीएस सैत्या ने बताया, ‘‘दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की जांच रिपोर्ट में इंदौर जिले के छह लोगों को कोरोना वायरस के AY.4.2 स्वरूप से संक्रमित बताया गया है। इन लोगों के नमूने अन्य संक्रमितों के नमूनों के साथ जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के लिए सितंबर में एनसीडीसी भेजे गए थे।” उन्होंने बताया कि इंदौर में महामारी के 19 महीने के इतिहास में यह पहली बार है, जब संक्रमितों में कोरोना वायरस का ‘‘AY.4.2’’ स्वरूप मिला है।

सैत्या ने हालांकि बताया कि कोरोना वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित मिले सभी छह लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उन्होंने महामारी रोधी टीके की दोनों खुराकें पहले ही ले रखी थीं। सीएमएचओ ने बताया कि पिछले दिनों इन लोगों के संपर्क में आए 50 से ज्यादा व्यक्तियों की जांच की गई है और इसमें वे भी स्वस्थ पाए गए हैं।

इस बीच, इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनीता मूथा ने कहा कि कोरोना वायरस का ‘‘AY.4.2’’ स्वरूप नया है और इसकी संक्रामकता के स्तर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,53,202 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि इंदौर एक वक्त राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि, बढ़ते टीकाकरण के बीच इन दिनों जिले में महामारी के इक्का-दुक्का नये मामले सामने आ रहे हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाइंदौरकोवाक्सिनकोविशील्‍डमध्य प्रदेशब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे