लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन तनावः लद्दाख सीमा पर चीनी सेना, अनंतनाग में भारतीय वायुसेना की आपातकालीन लैंडिंग, दहशत में लोग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 3, 2020 16:58 IST

लद्दाख में गलवान नदी क्षेत्र और पैंगांग झील के 5 फिंगर इलाके में चीनी सैनिकों की मौजूदगी को कम करके बताया जा रहा था। पर अब रक्षामंत्री और सेना मानती है कि इन सैनिकों की संख्या 5 हजार से भी अधिक हो सकती है जिनके पास टैंक, तोपखानों के अतिरिक्त एयर स्पोर्ट भी है।

Open in App
ठळक मुद्देसैनिक साजो सामान की पुष्टि पिछले एक हफ्ते से एलएसी पर चीनी सेना द्वारा किए जा रहे युद्धाभ्यास से भी हो चुकी है। करीब एक महीने से जारी गतिरोध के बीच अब यह मान लिया गया है कि चीन पूर्वी लद्दाख में बड़े पैमाने पर घुसपैठ कर रहा है।

जम्मूः भारत सरकार द्वारा पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना की अच्छी खासी संख्या में घुसपैठ की स्वीकारोक्ति के बाद चीनी सेना द्वारा एलएसी पर किए जाने वाले युद्धाभ्यास से माहौल दहशतजदा हो गया है।

इसमें वे खबरें और भयानकता का तड़का लगा रही हैं जिसमें बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना अनंतनाग में नेशनल हाईवे के किनारे साढ़े तीन किमी लंबी आपातकालीन लैंडिंग रनवे को रात दिन एक करके तैयार करने में जुटी है। अभी तक लद्दाख में गलवान नदी क्षेत्र और पैंगांग झील के 5 फिंगर इलाके में चीनी सैनिकों की मौजूदगी को कम करके बताया जा रहा था। पर अब रक्षामंत्री और सेना मानती है कि इन सैनिकों की संख्या 5 हजार से भी अधिक हो सकती है जिनके पास टैंक, तोपखानों के अतिरिक्त एयर स्पोर्ट भी है।

सैनिक साजो सामान की पुष्टि पिछले एक हफ्ते से एलएसी पर चीनी सेना द्वारा किए जा रहे युद्धाभ्यास से भी हो चुकी है। चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच करीब एक महीने से जारी गतिरोध के बीच अब यह मान लिया गया है कि चीन पूर्वी लद्दाख में बड़े पैमाने पर घुसपैठ कर रहा है। चीन का आधिकारिक दृष्टिकोण और नीति को प्रचारित करने वाले ग्लोबल टाइम्स पेपर ने भी बुधवार के संस्करण में लिखा है कि लद्दाख सीमा पर युद्धाभ्यास हाल ही में आयोजित किए गए थे और सीसीटीवी द्वारा प्रसारित किए गए थे।

उसमें कहा गया है कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की तिब्बत मिलिट्री कमांड ने हाल ही में युद्धाभ्यास के लिए 4,700 मीटर की ऊंचाई पर सैनिकों को भेजा था और कठोर वातावरण में उनकी लड़ाकू क्षमता का परीक्षण किया।रक्षाधिकारी बताते हैं कि चीनी सेना के युद्धाभ्यास में चीनी वायुसेना भी शामिल थी। हालांकि भारतीय अधिकारी कहते थे कि चीनी लड़ाकू विमान 30 से 35 किमी पीछे से उड़ानें भर रहे थे और उनको टक्कर देने के लिए भारतीय वायुसेना की ओर से मिराज तथा सुखाई विमान गश्त कर रहे हैं।

टोही विमानों का भी इस्तेमाल दोनों ओर से लगातार किए जाने के कारण दोनों सेनाओं के बीच टकराव अवश्यंभावी माना जा रहा है।लद्दाख सीमा पर बनी हुई युद्ध की परिस्थितियों के बीच कश्मीर के अनंतनाग जिले से मिलने वाली खबर माहौल को और दहशतजदा करती थी जिसमें बताया गया है कि वायुसेना ने अनंतनाग-श्रीनगर हाइवे पर करीब 3.5 किमी लंबा आपातकालीन रनवे तैयार करना आरंभ किया है।

इस पर पिछले हफ्ते ही कार्य आरंभ किया गया था।हालांकि नेशनल हाइवे के साथ चलने वाले इस सामांतर आपातकालीन लैंडिंग रनवे के प्रति आधिकारिक तौर पर खामोशी अख्तियार की गई है लेकिन सूत्रों का कहना था कि इस रनवे की आवश्यकता बड़े लड़ाकू विमानों को चीन सीमा तक उड़ान भरने और वहां से वापसी पर लैंडिंग के लिए तैयार किया जा रहा है।

एक वायुसेना अधिकारी के मुताबिक, इस हवाई पट्टी का लद्दाख विवाद से कोई लेना देना नहीं है। उसका कहना था कि इसे बनाने का फैसला पिछले साल जून में लिया गया था। इस आपातकालीन हवाई पट्टी के प्रति आधिकारिक तौर पर चाहे कुछ भी कहा जा रहा है पर सच्चाई यही है कि लद्दाख सीमा पर मंडराते युद्ध के बादलों के बीच इस हवाई पट्टी के कार्य में आई बिजली सी तेजी ने माहौल को दहशतजदा कर दिया है।

टॅग्स :लद्दाख़चीनदिल्लीनरेंद्र मोदीशी जिनपिंगजम्मू कश्मीरइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील