लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के जन्‍मदिन पर कांग्रेसी मंत्री के विज्ञापन के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #IndiraisBack, जानें लोगों ने क्या कहा

By स्वाति सिंह | Updated: January 12, 2020 15:52 IST

48 वर्षीय प्रिंयका गांधी का जन्म गांधी परिवार में 12 जनवरी 1972 को हुआ था। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की हैं। इसके बाद प्रियंका ने डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी से ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसज्जन सिंह ने विज्ञापन में प्रियंका गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की फोटो भी लगाई है इस विज्ञापन के बाद से ट्विटर पर #IndiraisBack ट्रेंड होने लगा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर रविवार को मध्य प्रदेश के लोकनिर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी अखबार में विज्ञापन के जरिये अपना बधाई संदेश दिया है। सज्जन सिंह ने विज्ञापन में प्रियंका गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की फोटो भी लगाई है और साथ ही 'इंदिरा इज बैक' लिखा है। इस विज्ञापन में उन्होंने यह भी लिखवाया 'वही दूरदर्शिता..वही निष्ठा..वही इच्छाशक्ति...सभी धर्मों और समाज को एक साथ विकास की दिशा में लाने का जज्बा।'

वहीं, इस फोटो के नीचे सज्जन सिंह ने प्रियंका गांधी के भाषण की लाइनें 'मैं वचन देती हूं...मैं प्रियंका...भाषण नहीं देती हूं, आपसे दो शब्द कहती हूं जो मेरे दिल में है। डरपोक लोग एक दिन धरती पर तो कब्जा कर सकते हैं, लेकिन वो लोगों के दिलों पर कभी राज नहीं कर सकते। यह देश सद्भावना, देशप्रेम और आपसी प्यार के आधार पर बना है, लेकिन आज जो कुछ देश में हो रहा है उससे दुख होता है। मैं इस देश को कभी बंटने नहीं दूंगी, देश की एकता को नहीं टूटने दूंगी। मैं वचन देती हूं।' लिखी है। इस विज्ञापन के बाद से ट्विटर पर #IndiraisBack ट्रेंड होने लगा है। लोग जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि लोगों को प्रियंका में इंदिरा की छवि नजर आती है। फिर चाहे फिर बात उनके हेयरस्टाइल की हो या उनके बोलने के तरीके की। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि प्रियंका का स्वभाव भी दादी इंदिरा से बेहद मिलता-जुलता है। प्रियंका अपनी दादी इंदिरा की तरह ही साड़ी पहनती हैं और बिल्कुल उन्हीं के अंदाज में लोगों से मिलती हैं। प्रियंका गांधी के व्यवहार और व्यक्तित्व में भी लोगों को इंदिरा की झलक दिखती है। 

एक बार एक कांग्रेस नेता नेता एम एल फोतेदार ने अपने साक्षात्कार में बताया था कि इंदिरा गांधी ने अपने निधन से पहले परिवार की राजनीतिक विरासत को उनके बाद प्रियंका गांधी द्वारा आगे बढ़ाए जाने की बात कही थी। लेकिन उस वक्त प्रियंका मात्र 12 साल की थी। ऐसा माना जाता है कि प्रियंका अपने भाषण और आवाज के जरिए जनता के दिल तक पहुंचने का हुनर भी जानती हैं।

दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी से मिलता है प्रियंका गांधी का ब्लड ग्रुप 

कांग्रेस नेता ने इसी बात का तर्क देते हुए कहा, प्रियंका गांधी अपने पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी की तरह, ओ-नेगेटिव ब्लड ग्रुप की हैं, जिससे उनके पीएम बनने की संभावनाएं ज्यादा अधिक हैं। जबकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का ब्लड ग्रुप ओ-पॉजिटिव है। जो संभवत उनके पीएम बनने में कठिनाई बन रहे हैं।  

गौरतलब है कि 2004 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए ने लोकसभा के आम चुनावों में जीत हासिल की थी और सोनिया गांधी ने, पूरी पार्टी की पुरजोर मांग के बाद भी प्रधानमंत्री का पद ठुकरा दिया था। इसी के बाद मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद की जवाबदारी सौंपी गई थी। हालांकि ब्लड ग्रुप प्रधानमंत्री बनने का कोई पैमाना नहीं है, लेकिन फिर भी कांग्रेसी आशाजनक हैं।

प्रियंका गांधी की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें

- 48 वर्षीय प्रिंयका गांधी का जन्म गांधी परिवार में 12 जनवरी 1972 को हुआ था। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की हैं। इसके बाद प्रियंका ने डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी से ली है। प्रियंका इंदिरा गांधी की पोती हैं। सोनिया गांधी और राजीव गांधी की बेटी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अपनी बहन हैं। प्रियंका गांधी ने 2010 में  बौद्ध अध्ययन में एमए किया है।

- 48 वर्षीय ने प्रियंका गांधी ने  2004 के आम चुनावों के दौरान अपनी मां सोनिया गांधी के अभियान का प्रबंधन किया था और उनके लिए भाषण भी लिखा था। 

- प्रियंका गांधी को फोटोग्राफी, कुकिंग, और पढ़ना काफी पसंद है। शायद यही वजह है कि प्रियंका राजीव गांधी फाउंडेशन के बेसमेंट में बच्चों के लिए लाइब्रेरी शुरू की है। जिसका इस्तेमाल रोजाना कई बच्चे करते हैं। प्रियंका राजीव गांधीफाउंडेशन  ट्रस्ट को भी संभालती हैं।

 -पिछले साल कांग्रेस महासचिव (यूपी ईस्ट) बनने से पहले भी प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी की संसदीय सीट रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार करती थी।। 

-प्रियंका ने 16 साल की उम्र में अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया था। हालांकि, उन्होंने उसके बाद के जीवन के लिए कौशल का प्रदर्शन नहीं किया, क्योंकि वह सक्रिय राजनीति से दूर रहीं।

- प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में रही हैं, क्योंकि उनके पति रॉबर्ट वार्डा पर एक केस के चार्ज हैं। बता दें कि प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा से 13 साल की उम्र में मिली थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने ही रॉबर्ट की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। 

- प्रियंका और रॉबर्ट वार्ड की शादी 18 फरवरी 1997 में हुई थी। रॉबर्ट वाड्रा मूल निवासी पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। 

- दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल और प्रियंका ने अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी थी, क्योंकि उन्हें 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों के अंदर रखा जाता था। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसमध्य प्रदेशकमलनाथइंदिरा गाँधीराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग