लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधी और राजकुमारी अमृत कौर टाइम पत्रिका की ‘ 100 वुमन ऑफ द ईयर’ की सूची में शामिल, पढ़ें क्या लिखा

By भाषा | Updated: March 6, 2020 06:09 IST

टाइम ने कौर को 1947 और गांधी को 1976 के लिये ‘वुमन ऑफ द ईयर’ करार दिया है। प्रकाशन ने इसके लिये विशेष कवर बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी अमृत कौर को टाइम पत्रिका ने पिछले शताब्दी की दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है। टाइम ने कौर को 1947 और गांधी को 1976 के लिये ‘वुमन ऑफ द ईयर’ करार दिया है। प्रकाशन ने इसके लिये विशेष कवर बनाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी अमृत कौर को टाइम पत्रिका ने पिछली शताब्दी की दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है।

टाइम ने कौर को 1947 और गांधी को 1976 के लिये ‘वुमन ऑफ द ईयर’ करार दिया है। प्रकाशन ने इसके लिये विशेष कवर बनाया है।

टाइम ने गांधी के परिचय में लिखा है कि ‘भारत की साम्राज्ञी’ 1976 में भारत की बड़ी अधिनायकवादी बन गई थीं।

वहीं, कौर के परिचय में बताया गया है कि युवा राजकुमारी ऑक्सफोर्ड में पढ़ने के बाद 1918 में भारत लौटीं और शीघ्र महात्मा गांधी की शिक्षा से बेहद प्रभावित हो जाती हैं।

कौर का जन्म कपूरथला के शाही परिवार में हुआ था। उन्होंने भारत को औपनिवेशिक बेड़ियों से आजाद कराने के लिए संघर्ष किया।

‘वुमन ऑफ द ईयर’ शुरू करने का कारण बताते हुए टाइम ने कहा कि 72 वर्षों तक मैन ऑफ द ईयर दिया गया जो कि हमेशा कोई न कोई मर्द होता था। 1999 में लैंगिक रूप से संवदेनशील बनाने के लिए ‘मैन ऑफ द ईयर’ को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ किया गया।

पत्रिका ने कहा कि अब 100 वुमन ऑफ द ईयर के साथ उन महिलाओं को जगह दी जा रही है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया गया था।

टॅग्स :इंदिरा गाँधीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण