लाइव न्यूज़ :

भारत का चाय उत्पादन चालू वर्ष में 13 प्रतिशत घटने का अनुमान: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 16, 2020 06:10 IST

इक्रा के उपाध्यक्ष और सेक्टर प्रमुख (कॉरपोरेट सेक्टर रेटिंग) कौशिक दास ने कहा, ‘‘हमारे अनुमान के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2020 में घरेलू चाय उत्पादन में साल-दर-साल आधार पर 13 प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना है, उत्तर भारत में चाय उत्पादन में 16-17 करोड़ किलोग्राम की गिरावट का अनुमान है

Open in App
ठळक मुद्दे देश में चाय का उत्पादन चालू कैलेंडर वर्ष में 13 प्रतिशत घटने की संभावना हैइसका कारण मौजूदा कोविड​​-19 महामारी के बीच श्रमिकों को काम पर लगाने पर लगा प्रतिबंध और प्रतिकूल मौसम स्थितियां है।

मुंबई: देश में चाय का उत्पादन चालू कैलेंडर वर्ष में 13 प्रतिशत घटने की संभावना है जिसका कारण मौजूदा कोविड​​-19 महामारी के बीच श्रमिकों को काम पर लगाने पर लगा प्रतिबंध और प्रतिकूल मौसम स्थितियां है। ऐसी स्थिति में चाय के उत्पादन लागत में वृद्धि होगी।

एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। साख निर्धारक एजेंसी इक्रा की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के कारण मजदूरों की तैनाती पर लगे प्रतिबंधों ने मार्च, अप्रैल और मई 2020 के दौरान उत्तर भारत में थोक चाय कारोबारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। इसमें कहा गया है कि हालांकि जून से सामान्य स्तर पर उत्पादन की वापसी की उम्मीद थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम और जून में असम में बाढ़ से फसल नुकसान 15 प्रतिशत से 25 प्रतिशत के बीच हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्पादन पर प्रतिकूल मौसम की स्थिति का कुछ असर जुलाई में भी महसूस किया जा सकता है। इसमें कहा गया कि दूसरी ओर, दक्षिण भारत के चाय उत्पादन में लॉकडाउन अवधि के दौरान केवल मामूली नुकसान हुआ।

इक्रा के उपाध्यक्ष और सेक्टर प्रमुख (कॉरपोरेट सेक्टर रेटिंग) कौशिक दास ने कहा, ‘‘हमारे अनुमान के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2020 में घरेलू चाय उत्पादन में साल-दर-साल आधार पर 13 प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना है, उत्तर भारत में चाय उत्पादन में 16-17 करोड़ किलोग्राम की गिरावट का अनुमान है, जबकि उत्पादन से दक्षिण भारत में मामूली गिरावट हो सकती है।

उन्होंने कहा, '' हम मौजूदा वेतन दरों में कोई वृद्धि किए बिना भी लागत में 25-30 रुपये प्रति किलो की वृद्धि का अनुमान कर रहे हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअसमचाय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है