लाइव न्यूज़ :

महिला वकील इंदू मल्होत्रा बनेंगी सुप्रीम कोर्ट जज, मिली सरकार की मंजूरी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 26, 2018 05:35 IST

विधि मंत्रालय में मौजूद सूत्रों ने बुधवार को बताया। इस तरह, बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश नियुक्त होने वाली वह पहली महिला जज होंगी। 

Open in App

नई दिल्ली, 26 अप्रैल: समझा जाता है कि सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता इंदू मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट के  न्यायाधीश नियुक्त किए जाने को मंजूरी दे दी है। विधि मंत्रालय में मौजूद सूत्रों ने बुधवार को बताया। इस तरह, बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश नियुक्त होने वाली वह पहली महिला जज होंगी। 

इस घटनाक्रम के साथ सरकार ने न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पदोन्नति रोके रखने का फैसला किया है। न्यायमूर्ति जोसेफ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। सूत्रों ने बताया कि कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा को इंदू को नियुक्त किए जाने के सरकार के फैसले के बारे में पत्र लिखेंगे। 

बता दें कि न्यायमूर्ति जोसेफ और मल्होत्रा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की फाइल 22 जनवरी को कानून मंत्रालय को मिली थी। मल्होत्रा की नियुक्ति को मंजूरी देने के बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में केंद्र सरकार ने इंदु मल्होत्रा की फाइल खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पास भेजी थी। वहां से हरी झंडी मिलने पर केंद्र ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है।  न्यायमूर्ति जोसेफ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब