लाइव न्यूज़ :

घर बैठे करें कोरोना की जांच, देश का पहला स्वदेशी घरेलू जांच किट व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए लांच, 15 मिनट में देगा परिणाम

By अभिषेक पारीक | Updated: June 3, 2021 20:55 IST

देश का पहला स्वदेशी घरेलू कोरोना वायरस रैपिड जांच किट 15 मिनट में वायरस के बारे में बता देगा। व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए इसे लांच कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश का पहला स्वेदशी घरेलू जांच किट 15 मिनट में परिणाम बता देगा। आईसीएमआर ने 19 मई को व्यावसायिक इस्तेमाल की इजाजत दी थी। कंपनी हर सप्ताह 70 लाख यूनिट उपलब्ध कराएगी। 

अब आप घर बैठे कोरोना वायरस की जांच कर सकते हैं। देश का पहला स्वदेशी घरेलू कोरोना वायरस रैपिड जांच किट 15 मिनट में वायरस के बारे में बता देगा। व्यावसायिक  इस्तेमाल के लिए इसे लांच कर दिया गया है। गुरुवार को पुणे स्थित माईलैब डिस्कवरी सोल्युशंस लिमिटेड ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में यह देश भर के मेडिकल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इस स्वदेशी जांच किट की कीमत 250 रुपए रखी गई है और इसे कोविसेल्फ का नाम दिया गया है। 

माइलैब डिस्कवरी सोल्युशंस ने कोविड-19 सेल्फ टेस्ट किट कोविसेल्फ के व्यावसायिक लांच की घोषणा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से अनुमति मिलने के बाद की है। कोविड-19 की घर में जांच के लिए भारत में बना यह पहला किट है। जिसके जरिये लोग खुद कोविड-19 की जांच कर सकते हैं। 

19 मई को आईसीएमआर ने दी थी इजाजत

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह स्वदेशी टेस्ट किट देश के करीब 95 फीसद पिन कोड के माध्यम से वितरित की जाएगी और पूरे भारत में दवा की दुकानों पर उपलब्ध होगी। 19 मई को आईसीएमआर ने इसके व्यावसायिक इस्तेमाल की इजाजत दी थी। 

हर सप्ताह 70 लाख यूनिट उपलब्ध कराएगी

कंपनी उपभोक्ताओं की मांग के आधार पर हर सप्ताह 70 लाख यूनिट उपलब्ध कराएगी। कंपनी के मुताबिक यह उत्पाद दो से तीन दिनों में रिटेल में उपलब्ध हो जाना चाहिए। कंपनी की योजना इसे सरकारी ई मार्केटप्लेस पर भी उपलब्ध कराने की है। 

कोविड-19 के प्रसार को धीमा करने में मददगार होगामाईलैब डिस्कवरी सोल्युशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर हंसमुख रावल के मुताबिक, यह जांच किट कोविड-19 के प्रसार को धीमा करने में मददगार होगा। हमारा उद्देश्य देशभर में कोविसेल्फ को उपलब्ध कराना है। खासतौर पर देश के ग्रामीण इलाकों में जहां जांच के विकल्प काफी सीमित हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान