लाइव न्यूज़ :

भारत का विदेशी ऋण जून अंत तक 571.3 अरब डॉलर, मार्च से 1.6 अरब डॉलर अधिक

By उस्मान | Updated: October 1, 2021 11:09 IST

भारत का विदेशी कर्ज 571.3 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया

Open in App
ठळक मुद्देभारत का विदेशी कर्ज 571.3 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गयाविदेशी ऋण अनुपात जून 2021 के अंत में घटकर 20.2 प्रतिशत रह गयायह कुल कर्ज का 37.4 प्रतिशत रहा है।

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि जून के अंत में भारत का विदेशी कर्ज 571.3 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया, जो कि मार्च 2021 के अंत में रहे कर्ज के मुकाबले 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि दर्शाता है। हालांकि, सकल घरेलू उत्पाद के मुकाबले विदेशी ऋण अनुपात जून 2021 के अंत में घटकर 20.2 प्रतिशत रह गया, जो 31 मार्च को 21.1 प्रतिशत पर था।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘मूल्यांकन प्रभाव को यदि शामिल नहीं किया जाये तो, मार्च 2021 के अंत के मुकाबले जून अंत में विदेशी ऋण में 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर के बजाय 3.3 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई होती।’’ आंकड़ों के मुताबिक विदेशी कर्ज में वाणिज्यिक उधारी का सबसे बड़ा हिस्सा रहा है।

यह कुल कर्ज का 37.4 प्रतिशत रहा है। इसके बाद प्रवासी भारतीय जमा का बड़ा हिस्सा 24.8 प्रतिशत पर रहा है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि 30 जून को, लंबी अवधि का कर्ज (एक वर्ष से अधिक की मूल परिपक्वता के साथ) 468.8 अरब अमेरिकी डॉलर था, मार्च के अंत में अपने स्तर से 0.2 अरब अमेरिकी डालर की वृद्धि दर्ज की है। कुल विदेशी ऋण में अल्पकालिक ऋण का हिस्सा 30 जून को मामूली रूप से बढ़कर 17.9 प्रतिशत हो गया, जो मार्च के अंत में 17.7 प्रतिशत था।  

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो