लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में सामने आए 76472 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 34 लाख के पार

By सुमित राय | Updated: August 29, 2020 10:44 IST

भारत में कोविड-19 का कुल मामला 34 लाख 63 हजार 973 पहुंच गया, जिसमें से 26 लाख 48 हजार 999 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोविड-19 के कुल मामले 34 लाख 63 हजार 973 हो गए हैं।देश में अब तक 26 लाख 48 हजार 999 मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के 7 लाख 52 हजार 424 एक्टिव मौजूद हैं।

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 76472 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 34 लाख के पार हो गई। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1021 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 62 हजार के पार चला गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार सुबह आंकड़े जारी करते हुए बताया, "देश में पिछले 24 घंटे में 76472 नए मामले सामने आए और 1021 लोगों की मौत हुई। इसके बाद देश में कोविड-19 का कुल मामला 34 लाख 63 हजार 973 पहुंच गया, जिसमें से 26 लाख 48 हजार 999 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें 62 हजार 550 मौतें और 7 लाख 52 हजार 424 एक्टिव मामले भी शामिल हैं।"

भारत में अब तक हो चुकी है 4 करोड़ नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने शनिवार को बताया कि भारत में 28 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 4 करोड़ 4 लाख 6 हजार 409 नमूनों की जांच की गई है। आईसीएमआर ने बताया कि कल (शुक्रवार) देश में 9 लाख 28 हजार 761 नमूनों की जांच की गई।

भारत में कोरोना से ठीक होने की दर 76.47 प्रतिशत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 76.47 है, जबकि मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की दर 21.72 प्रतिशत मौजूद है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?