लाइव न्यूज़ :

Corona Update: गुड न्यूज! कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 9 लाख से हुई कम, 24 घंटे में आए इतने मामले

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2020 10:05 IST

Corona Update India: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख के पार हो गई है लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या अब 9 लाख से कम हो गई है। पिछले 24 घंटे में 70 हजार नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 69 लाख के पार, 24 घंटे में 70,496 नए मामलेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब 9 लाख से कम, 59 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं ठीक

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 69 लाख के पार हो गया है। देश में पिछले 24 घंटे में 70 हजार से अधिक नए मामले आए और 964 लोगों की जान कोरोना से चली गई। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 1,06,490 हो गई है। राहत की बात ये है कि देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब 9 लाख से कम हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 70,496 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या भारत में 69,06,152 हो चुकी है। इसमें एक्टिव केस 8,93,592 हैं जबकि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 59,06,070 हो गई है।

देश में करीब एक महीने बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम हो गई है, जो कुल मामलों का 12.94 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये लगातार तीसरा हफ्ता है जब ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए आ रहे संक्रमण के केस से अधिर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ट्रेंड्स बता रहे हैं कि अब कोरोना की केसों में गिरावट आ रही है।

इस बीच बता दें कि दिल्ली में कोविड-19 के 2,726 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है। अब तक दिल्ली में 5,653 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

देश की राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,00,833 हो गई है। इनमें 2,72,948 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में इस समय 22,232 संक्रमितों का उपचार चल रहा है जिनमें 12,890 लोग घरों पर आइसोलेशन में हैं। 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक 8,46,34,680 सैंपल की टेस्टिंग हुई है। ये आंकड़े 8 अक्टूबर तक के हैं। इसमें कल यानी 8 तारीख को ही 11,68,705 सैंपल की जांच की गई।भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?