जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन, पुनिया-फोगाट समेत कई खिलाड़ियों ने WFI पर लगाए गंभीर आरोप
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2023 15:49 IST2023-01-18T15:49:34+5:302023-01-18T15:49:34+5:30
ओलंपिक में पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक फेडरेशन के खिलाफ धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं।

photo credit: Bajrang Punia
दिल्ली:भारत के कई मशहूर पहलवान बुधवार को राजधानी स्थित जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, सोनम मलिक, संगीता फोगट और विनेश फोगट समेत कई पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। पहलवानों का आरोप है कि संघ उन पर तानाशाही कर रहा है जिसे वह नहीं सहने वाले। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे इन पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष को पद से बर्खास्त करने की मांग की है।
इस दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई से बजरंग पुनिया ने बात की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अब तानाशाही नहीं सहेंगे। पुनिया ने साफ तौर पर अभी अपनी मांग को साफ नहीं किया है लेकिन उन्होंने ट्वीट कर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के प्रति नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हम करीब 3-4 बजे आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है बल्कि फेडरेशन से हैं।
दिल्ली: पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023
खिलाड़ी अब तानाशाही नहीं सहेंगे। कई दिनों से खिलाड़ियों को दबाया जा रहा था। हम 3-4 बजे प्रेस वार्ता कर हमारी बात रखेंगे। हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है बल्कि फेडरेशन से है: पहलवान बजरंग पुनिया pic.twitter.com/yJwTeUoped
वहीं, ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम रेसलिंग फेडरेशन के खिलाफ अपने साथी पहलवानों के साथ धरने पर बैठे हैं और हम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी मांगे सभी के सामने रखेंगे।
हम लड़ेंगे, पीछे नहीं हटेंगे- पुनिया
फेडरेशन का काम खिलाड़ियों का साथ देना, उनकी खेल की जरूरतों का ध्यान रखना होता है। कोई समस्या हो तो उसका निदान करना होता है। लेकिन अगर फेडरेशन ही समस्या खड़ी करे तो क्या किया जाए?
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) January 18, 2023
अब लड़ना पड़ेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे । #BoycottWFIPresident#BotcottWrestlingPresident
ओलंपिक में पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक फेडरेशन के खिलाफ धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। इस संबंध में ओलंपिक विजेता पुनिया ने ट्वीट कर अपना विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फेडरेशन खिलाड़ियों के लिए उचित काम नहीं कर रहा है जो उसे करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का काम खिलाड़ियों का साथ देना, उनकी खेल की जरूरतों का ध्यान रखना होता है। अगर खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी है तो उसका निदान करना फेडरेशन का काम है लेकिन अगर फेडरेशन की खिलाड़ियों के लिए समस्या खड़ी कर दे तो उसके लिए क्या किया जाए। अब लड़ना पड़ेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे।
वहीं, साक्षी मलिक ने भी ट्वीट कर फेडरेशन का विरोध किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि खिलाड़ी पूरी मेहनत कर के देश के लिए मेडल लाते हैं लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। मनचाहे कानून लगाकर खिलाड़ियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
खिलाड़ी पूरी मेहनत कर के देश को मेडल दिलाता हैं लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। मनचाहे क़ायदे क़ानून लगा कर खिलाड़ियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। #BoycottWFIPresident#BoycottWrestlingPresident@PMOIndia@AmitShah@narendramodi
— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) January 18, 2023
बता दें कि मौजूदा समय में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह हैं जो कि कैसरगंज से बीजेपी के सांसद भी है। वह साल 2011 से फेडरेशन के अध्यक्ष हैं। साल 2019 में लगातार वह तीसरी बार फेडरेशन के अध्यक्ष चुने गए हैं।