लाइव न्यूज़ :

Indian Railways: आज से दौडे़ंगी 392 विशेष ट्रेनें, यहां जानें रूट-किराए से लेकर सबकुछ

By स्वाति सिंह | Updated: October 20, 2020 09:53 IST

रेल मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि रेलवे को त्योहारी मौसम के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ का अंदेशा है, जिसे देखते हुए यह फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार (20 अक्टूबर) से पटरी पर फिर से ट्रेन दौड़ती नजर आएंगी। इंडियन रेलवे आज से 392 नई स्पेशल ट्रेन चला रहा है।

नई दिल्ली: मंगलवार (20 अक्टूबर) से पटरी पर फिर से ट्रेन दौड़ती नजर आएंगी। दुर्गापूजा, दिवाली और छठपूजा जैसे देखते हुए हुए इंडियन रेलवे (Indian Railways) आज से 392 नई स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इंडियन रेलवे की 392 फेस्टिव स्पेशल ट्रेन (Festive Special Trains) कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ और दिल्‍ली से चलेंगी। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा पर यात्रियों की जबरदत मांग को देखते हुए रेलवे इन्हें चला रहा है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव ने बताया कि भारतीय रेल त्योहारी सीजन में 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 196 जोड़ी यानी 392 विशेष ट्रेनें चला रही है। बीते हफ्ते रेलवे ने ऐलान किया कि आगामी त्यौहारी मौसम को देखते हुए वह 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 392 पर्व विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।

रेलवे को त्योहारी मौसम के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ का अंदेशा

रेल मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि रेलवे को त्योहारी मौसम के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ का अंदेशा है, जिसे देखते हुए यह फैसला किया गया है। बयान में बताया गया है कि दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान छुट्टियों की वजह से मुसाफिरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ समेत अन्य स्थलों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

अब तक रेलवे ने 300 से अधिक मेल/एक्सप्रेस रेल गाड़ियों को सेवा में लगाया है जो समूचे देश में अब नियमित तौर पर चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये पर्व विशेष ट्रेनें 30 नवंबर तक ही चलेंगी। मंगलवार को जारी आदेश में रेलवे बोर्ड ने कहा कि ये पर्व विशेष ट्रेनें 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी और विशेष रेल गाड़ियों का किराया इनपर लागू होगा। रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी नियमित सेवा को स्थगित कर दिया है और मांग तथा जरूरत के हिसाब से रेल गाड़ियों का संचालन कर रहा है।

रेल गाड़ियों पर विशेष ट्रेनों वाला किराया लागू होगा

रेलवे ने यह भी कहा कि इन रेल गाड़ियों पर विशेष ट्रेनों वाला किराया लागू होगा, यानी इनका किराया मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में 10-30 प्रतिशत तक अधिक होगा, जो यात्रा की श्रेणी पर निर्भर करेगा। एक बयान में बताया कि रेलवे को त्योहारी मौसम के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ बढ़ने का अंदेशा है, जिसे देखते हुए यह फैसला किया गया है।

बयान में बताया गया है कि दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान छुट्टियों की वजह से मुसाफिरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ समेत अन्य जगहों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। अब तक रेलवे ने 666 मेल/एक्सप्रेस रेल गाड़ियों को सेवा में लगाया है, जो समूचे देश में अब नियमित तौर पर चल रही हैं।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?