लाइव न्यूज़ :

सैम पित्रोदा ने आडवाणी के ब्लॉग पर की टिप्पणी, पीएम मोदी पर लगाए ये गंभीर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 6, 2019 02:09 IST

लालकृष्ण आडवाणी को इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया है और उनकी पारंपरिक गांधीनगर सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं ।

Open in App

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग को लेकर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सैम पित्रोदा ने कहा मैं लालकृष्ण आडवाणी की बहुत इज्जत करता हूं। उन्होंने ब्लॉग में सही वक्त में सही चीजें लिखी हैं। उन्होंने दो चीजों पर ज्यादा गौर फरमाया है, पहला  देश पहले, उसके बाद पार्टी और अंत में मैं को रखा है। (‘Nation First, Party Next, Self Last) लेकिन पीएम मोदी आज के वक्त में सिर्फ अपना प्रचार करने में लगे हैं। 

सैम पित्रोदा ने दूसरी बात कही, उन्होंने इस तथ्य के बारे में बात की कि अगर कोई हमारे साथ असहमत है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे राष्ट्र-विरोधी हैं। मैं उसका सम्मान करता हूं, मैं उनसे सहमत हूं। सही समय पर ऐसा करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। वह सच में एक नेता हैं।

 ‘नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट (राष्ट्र प्रथम, फिर पार्टी, स्वयं अंत में)’’ शीर्षक से अपने ब्लाग में आडवाणी ने कहा, ‘‘ भारतीय लोकतंत्र का सार विविधता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिये सम्मान है । अपनी स्थापना के समय से ही भाजपा ने राजनीतिक रूप से असहमत होने वालों को कभी ‘दुश्मन’ नहीं माना बल्कि प्रतिद्वन्द्वी ही माना । ’’

लालकृष्ण आडवाणी को इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया है और उनकी पारंपरिक गांधीनगर सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं । आडवाणी ने 1991 से छह बार लोकसभा में निर्वाचित करने के लिये गांधीनगर के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया 

टॅग्स :कांग्रेसएल के अडवाणीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह