लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में दिवाली पर पटाखे जलाना भारतीय मूल के युवक को पड़ा भारी, ठोका गया जुर्माना

By भाषा | Updated: January 1, 2020 17:46 IST

सिंगापुरः खतरनाक आतिशबाजी करने का पहली बार अपराध करने वाले के लिए दो साल तक की सजा और 2000 से लेकर 10000 डॉलर तक का जुर्माना, या दोनों दंड का प्रावधान है।

Open in App

सिंगापुर में दिवाली पर खतरनाक आतिशबाजी करने को लेकर भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर मंगलवार को 3,000 सिंगापुरी डॉलर जुर्माना लगाया गया। मीडिया में आई एक खबर में यह बताया गया है। उप सरकारी वकील एमिली कोह ने बताया कि भंडार प्रबंधक (स्टोर मैनेजर) के रूप में काम करने वाले शिवश्रवणन सुपैया मुरूगन (43) ने हैप्पी बूम पटाखों का एक डिब्बा खरीदा था, जिसे उन्होंने लिटिल इंडिया क्षेत्र में दिवाली मनाने के लिए कथित तौर पर जलाया। 

खतरनाक पटाखे जलाने के एक आरोप में उन्हें दोषी ठहराया गया। अदालत को बताया गया कि आरोपी दिवाली की शाम पेराक रोड स्थित लेडी ड्रीम क्लब काम करने गया था। 26 अक्टूबर को रात साढ़े आठ बजे से अगले दिन सुबह चार बजे तक वह दोस्तों के साथ कई अन्य क्लबों में गया। 

मद्रास स्ट्रीट पर मोहीकेंस क्लब के पास उसने पटाखे जलाने का फैसला किया क्योंकि उसने सोचा कि वहां आसपास कोई कैमरा नहीं है। आरोप है कि उसने मद्रास स्ट्रीट पर एक टी प्वाइंट पर पटाखे जलाए। 

आतिशबाजी देख कर लिटिल इंडिया में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे जानमाल को कोई नुकसान नहीं पाया गया। शिवश्रवणन ने दो किस्तों में जुर्माना अदा करने का अनुरोध किया था। 

खतरनाक आतिशबाजी करने का पहली बार अपराध करने वाले के लिए दो साल तक की सजा और 2000 से लेकर 10000 डॉलर तक का जुर्माना, या दोनों दंड का प्रावधान है।

टॅग्स :सिंगापुरदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

कारोबारPravasi Bharatiya Divas: भारत की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं प्रवासी भारतीय

विश्वसिंगापुर के हिंदू समुदाय को सरकार ने दी नई सुविधा, 50 एसजीडी देकर बुक कराएं, जानें असर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर