लाइव न्यूज़ :

नौसेना का बड़ा ऐलान, अग्निवीर के पहले बैच में 20 प्रतिशत महिलाओं की होगी भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2022 17:01 IST

अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 5 जुलाई थी। इस बीच अब नौ सेना में भर्ती के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। बता दें कि इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती में 20 फीसदी महिलाएं होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देअग्निपथ योजना के तहत नौसेना ने किया बड़ा एलान नौसेना अग्निवीर भर्ती में 20 प्रतिशत महिलाओं को मिलेगी जगह भर्ती के लिए महिलाओं को पास करना होगा फिजिकल टेस्ट

दिल्ली: अग्निपथ योजना के ऐलान के बाद से भले ही देश भर में विरोध प्रर्दशन हुए लेकिन सरकार और सेना ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी करने में देरी नहीं की। 24 जून को अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी।

हालांकि 5 जुलाई को आवेदन की आखिरी तारीख है।इस बीच नौसेना ने एक और बड़ा  ऐलान किया है। जिसके तहत अग्निवीर नौसेना के पहले बैच में 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती होगी। उन्हें नौसेना के अलग अलग हिस्सों और शाखाओं में भेजा जाएगा।

इंडियन नेवी में इन पदों के लिए होगी भर्ती

इंडियन नेवी में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर एसएसआर और अग्निवीर एमआर के पदों पर भर्ती की जाएगी। दोनों ही पदों के लिए उम्र सीमा साढ़े 17 साल से 23 वर्ष है। अग्निवीर एसएसआर के लिए मैथ्स और फिजिक्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अग्निवीर एमआर में तीन कैटेगरी होगी. शेफ स्टीवार्ड और हाईजिनिस्ट। इस पद के आवेदन के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। 

अभ्यर्थियों को पास करना होगा फिजिकल टेस्ट

जानकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के कुछ दिनों के अंदर ही 10 हजार से ज्यादा महिला उम्मीदवारों ने नौसेना में अग्निवीर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।नौसेना के  ऐलानके बाद महिलाओं का हौंसला बढ़ा है। इस फैसले के बाद से अब अग्निपथ योजना के तहत नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच में 20 प्रतिशत महिलाओं का चयन होगा।

हालांकि इसके लिए महिलाओं को 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगाकर फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। इसी के साथ 15 उट्ठक बैठक और 10 बेंट नी सिट अप्स करने होंगे। आवेदन के लिए महिलाओं की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। 

टॅग्स :भारतीय नौसेनाअग्निपथ स्कीममहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए