नौसेना का बड़ा ऐलान, अग्निवीर के पहले बैच में 20 प्रतिशत महिलाओं की होगी भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 5, 2022 03:58 PM2022-07-05T15:58:30+5:302022-07-05T17:01:17+5:30

अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 5 जुलाई थी। इस बीच अब नौ सेना में भर्ती के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। बता दें कि इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती में 20 फीसदी महिलाएं होंगी।

Indian Navy big announcement 20 percent women will be recruited first batch of Agniveer | नौसेना का बड़ा ऐलान, अग्निवीर के पहले बैच में 20 प्रतिशत महिलाओं की होगी भर्ती

नौसेना का बड़ा ऐलान, अग्निवीर के पहले बैच में 20 प्रतिशत महिलाओं की होगी भर्ती

Highlightsअग्निपथ योजना के तहत नौसेना ने किया बड़ा एलान नौसेना अग्निवीर भर्ती में 20 प्रतिशत महिलाओं को मिलेगी जगह भर्ती के लिए महिलाओं को पास करना होगा फिजिकल टेस्ट

दिल्ली: अग्निपथ योजना के ऐलान के बाद से भले ही देश भर में विरोध प्रर्दशन हुए लेकिन सरकार और सेना ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी करने में देरी नहीं की। 24 जून को अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी।

हालांकि 5 जुलाई को आवेदन की आखिरी तारीख है।इस बीच नौसेना ने एक और बड़ा  ऐलान किया है। जिसके तहत अग्निवीर नौसेना के पहले बैच में 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती होगी। उन्हें नौसेना के अलग अलग हिस्सों और शाखाओं में भेजा जाएगा।

इंडियन नेवी में इन पदों के लिए होगी भर्ती

इंडियन नेवी में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर एसएसआर और अग्निवीर एमआर के पदों पर भर्ती की जाएगी। दोनों ही पदों के लिए उम्र सीमा साढ़े 17 साल से 23 वर्ष है। अग्निवीर एसएसआर के लिए मैथ्स और फिजिक्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अग्निवीर एमआर में तीन कैटेगरी होगी. शेफ स्टीवार्ड और हाईजिनिस्ट। इस पद के आवेदन के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। 

अभ्यर्थियों को पास करना होगा फिजिकल टेस्ट

जानकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के कुछ दिनों के अंदर ही 10 हजार से ज्यादा महिला उम्मीदवारों ने नौसेना में अग्निवीर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।नौसेना के  ऐलानके बाद महिलाओं का हौंसला बढ़ा है। इस फैसले के बाद से अब अग्निपथ योजना के तहत नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच में 20 प्रतिशत महिलाओं का चयन होगा।

हालांकि इसके लिए महिलाओं को 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगाकर फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। इसी के साथ 15 उट्ठक बैठक और 10 बेंट नी सिट अप्स करने होंगे। आवेदन के लिए महिलाओं की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। 

Web Title: Indian Navy big announcement 20 percent women will be recruited first batch of Agniveer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे