लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अपने घर में मृत मिला भारतीय दंपति

By भाषा | Updated: April 9, 2021 08:26 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल भारत का एक दंपति अमेरिका में अपने घर में मृत पाया गया। पड़ोसियों ने उनकी चार साल की बेटी को बालकनी में अकेले रोते हुए देखा, जिसके बाद उनकी मौत का पता लगा।

परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बालाजी भारत रुद्रवार (32) और उनकी पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार (30) बुधवार को न्यूजर्सी में अपने घर में मृत पाए गए। उनके पड़ोसियों ने बच्ची को रोते हुए देखा था और स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस उनके घर में घुसी।

बालाजी के पिता भारत रुद्रवार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को उन्हें इस घटना की जानकारी दी। मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। अमेरिकी पुलिस ने बताया कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट साझा करेंगे।

रुद्रवार ने कहा, ‘‘मेरी बहू सात माह की गर्भवती थी। हम उनके घर गए थे और फिर से अमेरिका जाने की योजना बना रहे थे। मुझे मौत के पीछे की वजह नहीं पता है। वे खुश थे और उनके पड़ोसी भी अच्छे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी अधिकारियों ने मुझे बताया कि आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शवों को भारत पहुंचने में कम से आठ से 10 दिन का वक्त लगेगा।’’

रुद्रवार ने कहा, ‘‘मेरी पोती अब मेरे बेटे के एक दोस्त के पास है। उसके स्थानीय भारतीय समुदाय में कई दोस्त थे।’’ न्यूजर्सी में भारतीय लोगों की आबादी 60 प्रतिशत से अधिक है।

महाराष्ट्र में बीड जिले के अंबाजोगई के आईटी पेशेवर बालाजी रुद्रवार अगस्त 2015 में अपनी पत्नी के साथ अमेरिका गये थे। उनकी दिसंबर 2014 में शादी हुई थी। उनके पिता एक कारोबारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी