लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की के बाद थमा विवाद, ऐसे सुझलाया गया मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 09:37 IST2019-09-12T09:35:51+5:302019-09-12T09:37:12+5:30

यह घटना पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई, जिसके एक तिहाई के हिस्से पर चीन का कंट्रोल है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह घटना तब हुई तब भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग पर थे, तभी उनका सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हो गया। 

Indian Army Says face off between soldiers of Indian and Chinese Army Pangong lake after the delegation level talks between | लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की के बाद थमा विवाद, ऐसे सुझलाया गया मामला

लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की के बाद थमा विवाद, ऐसे सुझलाया गया मामला

Highlightsयह पहली बार नहीं है जब भारतीय और चीन सैनिकों के बीच में धक्का-मुक्की हुई की घटनाएं हुई है।इससे पहले 15 अगस्त 2017 को पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे दोनों ही सैनिकों में झड़प हुई थी।

भारत और चीन के सैनिकों के बीच बुधवार (12 सितंबर) को पूर्वी लद्दाख में दोनों सैनिकों के बीच धक्का मुक्की हुई। काफी देर तक चले विवाद को अब सुलझा लिया गया है। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद मामले को शांत किया गया। 

यह घटना पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई, जिसके एक तिहाई के हिस्से पर चीन का कंट्रोल है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह घटना तब हुई तब भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग पर थे, तभी उनका सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हो गया। 



 

भारतीय सैनिकों को वहां मौजूदगी चीनी सेना को नहीं रास नहीं आई और उन्होंने इसका विरोध किया। इस दौरान दोनों ही सैनिकों के बीच झड़प हुई। बताया जा रहा है की दोनों देर शाम तक यह संघर्ष जारी था।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब भारतीय और चीन सैनिकों के बीच में धक्का-मुक्की हुई की घटनाएं हुई है। इससे पहले 15 अगस्त 2017 को पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे दोनों ही सैनिकों में झड़प हुई थी। साल 2017 में ही डोकलाम में दोनों सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। 73 दिनों तक सैनिक एक दूसरे के सामने डटे रहे।  

Web Title: Indian Army Says face off between soldiers of Indian and Chinese Army Pangong lake after the delegation level talks between

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे