लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने पीओके स्थित आतंकी कैंपों पर बोला धावा, पाकिस्तान के उकसावे के बाद उठाया बड़ा कदम!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2019 11:39 IST

भारतीय सेना ने तंगधार सेक्टर के सामने स्थित पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी कैंपों पर धावा बोल दिया है। यह बड़ी कार्रवाई पाकिस्तानी सेना के उकसावे के बाद की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ वक्त से पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए सीमापर भारी गोलीबारी कर रही थी। पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेनाओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

भारतीय सेना ने तंगधार सेक्टर के सामने स्थित पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी कैंपों पर धावा बोल दिया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान के उकसावे के बाद की जा रही है। भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए सीमापर भारी गोलीबारी कर रही थी। 

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान आर्मी की गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा एक घर और चावल का भंडार गृह पूरी तरह ध्वस्त हो गया। दो कार, 2 गौशाला और 19 भेड़ों की भी मौत हो गई थी।

पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेनाओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाक के उकसावे के बाद इधर से भी जमकर गोलीबारी की गई और पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है।

सीमा के निकट मन्यारी गांव के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। एएनआई के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे बच्चे अंदर नहीं सो रहे थे। हम पीएम मोदी से निवेदन करते हैं कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। पाकिस्तान की फायरिंग में हमें पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?