लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी कैंपों पर भारतीय सेना ने बोला हमला, जानें अब तक की 10 बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2019 11:43 IST

पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में रविवार को गोलियां चलाईं जिसमें एक नागरिक मारा गया और दो सैनिक शहीद हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में तीन नागरिक घायल हुए हैं और दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।आतंकी शिविरों पर भारतीय सेना ने तोपों से गोले दागने शुरू किए हैं।

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में मौजूद आतंकी शिविरों पर कार्रवाई कर रही है। इन कैंपों के जरिए आतंकियों को LOC के रास्ते भारत में आतंक फैलाने के लिए भेजने की कोशिश की जा रही है। आतंकी शिविरों पर भारतीय सेना ने तोपों से गोले दागने शुरू किए हैं।

जानें अब तक की 10 बड़ी बातें

1. रविवार को पाक की गोलीबारी से एक घर और चावल का भंडार गृह पूरी तरह ध्वस्त हो गया। दो कार, 2 गौशाला और 19 भेड़ों की भी मौत हो गई।

2. पाक के उकसावे के बाद भारतीय सेनाओं ने भी जमकर गोलीबारी की और पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है। 

3. पाकिस्तान के बालाकोट में एकबार फिर आतंकी शिविर सक्रिय हो गए हैं और बड़ी तादात में आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

4.   पाकिस्तान के बालाकोट कस्बे में 45-50 आत्मघाती आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के शिविर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

5.  फरवरी में भारतीय वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद बालाकोट के आतंकी शिविर को करीब 6 महीने तक बंद रखा गया था।

6. इससे पहले 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। इसे भारतीय सेना पर सबसे बड़े हमलों में से एक माना गया।

7.18 सितम्बर 2016 को हुए उरी हमले में सीमा पार बैठे आतंकियों का हाथ बताया गया। भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए 29 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।

8. इसी वर्ष 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआपीएफ वाहन को उड़ा दिया था, जिसमें  40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान की धरती से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी की रात और 27 फरवरी की अल सुबह के दरमियान बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था। 

9. पिछले हफ्ते ही जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हिजबुल कमांडर नसीर चदरू को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

10. पिछले महीने ही सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने भी कहा था कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट में आतंकवादी शिविर को सक्रिय किया है। 

शनिवार को भी पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने बीती रात लगभग साढ़े सात बजे हीरानगर सेक्टर के मन्यारी-चोरगली क्षेत्र में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी जो पूरी रात रुक-रुक कर जारी रही।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और यह शनिवार सुबह लगभग सवा चार बजे बंद हुई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?